Categorized | लखनऊ.

मदिरा के अवागमन पर निगाह रखने हेतु सहायक आबकारी आयुक्तों के नेतृत्व में अन्तरिम 22 चेक पोस्टो का गठन: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Posted on 30 December 2011 by admin

  • आर0टी0ओ0 चेक पोस्ट तथा बार्डर चेक पोस्ट पर वाहनों की अंतर-राज्यीय गतिविधियों पर उत्पाद शुल्क विभाग के स्टाफ द्वारा 24 घण्टे गहन निगरानी रखी जायेगी: उमेश सिन्हा
  • आबकारी के वाहनों एवं प्रवर्तन कार्य के लिए नियुक्त चेक पोस्ट कार्मिकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जायेगा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन के सफल सम्पादन हेतु आयोग के निर्देशानुसार मदिरा के अवागमन पर निगाह रखने हेतु अन्तरिम 22 चेक पोस्टो का गठन सहायक आबकारी आयुक्तों के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा किया गया है। अधिसूचना की तारीख से मतदान पूर्ण होने तथा दोबारा मतदान होने तक राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के अन्तर्गत 24 घण्टे विशेष परिवर्तन स्टाफ द्वारा आर0टी0ओ0 चेक पोस्ट तथा बार्डर चेक पोस्ट पर वाहनों की अंतर-राज्यीय गतिविधियों पर उत्पाद शुल्क विभाग के स्टाफ द्वारा गहन निगरानी रखी जायेगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि आबकारी विभाग को निर्देश दिये गये है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान मदिरा के सेवन एवं अन्य क्रियाकलापों का विशेष सतर्कता बरती जाये तथा अवैध मदिरा के व्यापार एवं निष्कर्षण के विरूद्ध व्यापक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि इन चेक पोस्टों को तत्काल प्रभाव से क्रियाशील कराते हुये चेक पोस्टो पर नियुक्त इकाईया अपने पूर्ण लाव-लश्कर के साथ चेक पोस्टों पर 24 घण्टे क्रियाशील रहेंगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि इकाईयों के क्रियाशील रहने का अनुश्रवण प्रत्येक दिन सहायक आबकारी आयुक्त स्वयं करते हुये मुख्य नोडल अधिकारी/अपर आबकारी आयुक्त (प्रशासन) को नियमित रूप से अवगत कराया जाय। उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट कार्मिक चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियुक्त स्थान पर अवश्य रहे अन्यथा अनुपस्थित होने पर दण्डित होंगे।
श्री सिन्हा ने बताया कि चेक पोस्ट कार्मिकों की ड्यूटी स्थानीय स्तर पर नोडल अधिकारी/उप आबकारी आयुक्त द्वारा विचार विमर्श कर ली लगायी जाय। यदि किन्हीं इकाईयों को कार्मिकों की कमी महसूस हो तो अन्तरिम रूप से एक इकाई से दूसरी इकाई में समायोजन कर स्थानीय स्तर से भी कार्मिक नियुक्त किये जा सकते है। आबकारी के वाहनों एवं प्रवर्तन कार्य के लिए नियुक्त कार्मिकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in