Categorized | लखनऊ.

वोट बैंक की राजनीति कर कांग्रेस मजहबी आरक्षण के नाम पर देश को बांटने का षडयंत्र रच रही है

Posted on 28 December 2011 by admin

kalraj-ji-new-office-103भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के प्रमुख कलराज मिश्र ने आज कहा कि वोट बैंक की राजनीति कर कांग्रेस मजहबी आरक्षण के नाम पर देश को बांटने का षडयंत्र रच रही है। उ0प्र0 में फैले अराजकता और कंगाली के लिए कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस ने उ0प्र0 को लूटने की बसपा को छूट दी। भाजपा ने बसपा सरकार में हुए घपले-घोटालों को तथ्यों सहित उजागर किया किन्तु मुख्यमंत्री ने आरोपों का जवाब देने के बजाय अर्नगल बयानबाजी तक ही खुद को सीमित रखा।
श्री मिश्र आज राजधानी लखनऊ के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को बतौर भाजपा प्रत्याशी सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि हम राष्ट्रवादी विचारधारा के राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि इन राष्ट्रविरोधी साजिशों को नाकाम करें। उ0प्र0 का चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। भ्रष्टाचार के एजेण्डे पर काम कर रही केन्द्र व राज्य की बसपा सरकार के राज में प्रदेश कंगाल और बीमार हो गया है। सपा शासनकाल में फैले भ्रष्टाचार व अराजकता के एजेण्डे को बसपा सरकार ने और तेज किया।
उन्हांेने बसपा सरकार के घपले-घोटालों पर तीखे प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री मायावती को भ्रष्टाचारियों की शिरोमणि बताया। पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ सत्ताधारी दल के लोगों ने बलात्कार किए, सरकारी कर्मचारियों की जघन्य हत्याओं में भी इनकी संलिप्तता रहीे। मुख्यमंत्री मायावती सहित पूरा मंत्रिमण्डल भ्रष्टाचारियों का समूह है। मुख्यमंत्री के भाई सहित वरिष्ठ बसपा नेताओ ने भी सत्ता का दुरूपयोग कर हजारों करोड़ रूपये के घोटालों को अन्जाम दिया।
श्री मिश्र ने कांग्रेस युवराज राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उ0प्र0 को बदलने की बात करने वाले कांग्रेस युवराज को जनता को यह बताना चाहिए कि केन्द्र में उसकी सरकार होने के वावजूद लगातार मंहगाई क्यों बढ़ रही है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए टू-जी स्पेक्ट्रम और कामनवेल्थ गेम्स जैसे श्रंृखलाबद्ध घोटालों के लिए कौन दोषी है।
उन्होंने पूर्वी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरी प्रमाणिकता और जनता के प्रति समर्पण भाव के साथ क्षेत्र का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्हांेने कहा प्रदेश में सुशासन व विकास के संकल्प के साथ भाजपा की सरकार बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सपा, बसपा व कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करें। सम्मेलन को महापौर डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेशमंत्री संतोष सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रदीव भार्गव, महामंत्री मानसिंह व राजीव मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष पंकज सिंह, संजय सिंह राठौर, जी0डी0शुक्ला, परागीलाल, के0सी0जैन, पार्षद पी0एन0सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, अरूण तिवारी, गिरीश सिंह, सरोज, राजेश सिंह गब्बर, नरेन्द्र देवड़ी, अवधेश मिश्रा, रामकृष्ण यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पी0एन0 श्रीवास्तव, रामगोपाल मिश्रा, वर्षा सिन्हा, नरेन्द्र सोनकर, रामकुमार वर्मा, नरेन्द्र शर्मा, वीरू जसवानी, रामचन्द्र चैरसिया, रामसिंह यादव, माधवलखमानी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in