Categorized | लखनऊ.

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 26 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के सिद्धान्तों से प्रभावित होकर धर्म आधारित आरक्षण के विरूद्ध आक्रोशित होकर विभिन्न पार्टियों के नेतागणों ने आज प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, डा0 महेन्द्र सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मिल्कीपुर से सपा से दो बार विधायक रहे एवं वर्तमान में बसपा छोड़कर आए रामचन्द्र यादव ने अपने साथियों विनय कुमार पासी ब्लाक प्रमुख मिलकीपुर, पवन सिंह कमलेश यादव आदि सैकड़ों प्रमुख लोगों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसी प्रकार रूदौली से कांगे्रस एवं सपा से अबरार, मुन्नु खाॅं, रमेश, सत्यप्रकाश जगेश्वर यादव, रामनरेश यादव समेत लगभग चार दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कांगे्रस की कमला रावत (सिंधौली) ने अपने सहयोगी प्रमोद वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख बसपा, मेवालाल कश्यप, अशोक मिश्र, सिंधौली के रामसिंह यादव जमेरूलहसन, राजेश कुमार सिंह, लाल जी दीक्षित, कृष्ण कुमार ंिसह समेत दो दर्जन से अधिक प्रमुख लोगों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने भाजपा में शामिल होने वालो स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सिद्धान्तवादी दल है जो कभी भी अपने सिद्धान्तों से समझौता नहीं करती। उन्होंने कहा कि मजहब आधारित आरक्षण संविधान विरोधी है जिसका भाजपा डटकर संसद से सड़क तक विरोध करेगी। कांगे्रस का यह चुनावी हथकंडा हैै। पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में साढ़े चार प्रतिशत की कटौती कर एक धर्म विशेष का प्रोत्साहित करने के लिए दिए जा रहे आरक्षण के विरूद्ध हम जनमानस के बीच में हम विरोध करेंगे। यह संघर्ष जारी रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in