Categorized | लखनऊ.

सरकार के चेहरे पर लगी भ्रष्टाचार और अराजकता के कालिख को छिपाने के कोशिश

Posted on 26 December 2011 by admin

12भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष   सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया में कहा कि कल मायावती सरकार द्वारा चार मंत्रियों को बर्खास्त किया अपनी सरकार के चेहरे पर लगी भ्रष्टाचार और अराजकता के कालिख को छिपाने के कोशिश है जबकि चारों मंत्री लोकायुक्त की जांच में चल रहे थे फिर भी उनको आज तक उनके पदों पर क्यों बनाए रखा अगर मायावती में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें तुरन्त प्रदेश के राज्यपाल महोदय को अपना इस्तीफा सौंप देना चाहिए। बसपा सरकार की हालत अली बाबा चालीस चोर जैसी हो गई है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने आज महराजगंज में 600 कंजड़ जाति के लोगों का ईसाई धर्म में धर्मान्तरण करने पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मान्तरण कराने वालें लोगों के द्वारा उन्हें भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रलोभन दिए गए जो न तो कानून संगत हैं और और न ही संविधान सम्मत है। इसकी कानूनी जांच की मांग करते हुए श्री शाही ने कांगे्रस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पं0 नेहरू के जमाने से कांगे्रस भ्रष्टाचार का स्रोत रही है। कांगे्रस ने मजहब के आधार पर हिन्दुस्तान को बांटने का काम किया जो आज आरक्षण बिल को लेने के साथ ही मुस्लिम लीग की भूमिका निभा रही है। दूसरी ओर मायावती विभिन्न जातियों के भाईचारी रैलियाॅं करके उस भूमिका का निर्वहन कर रही है।
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए 120 गाडि़यों के काफिले के साथ चलने की सूचना श्री शाही ने मुख्य चुनाव अधिकारी को फोन पर दी। इसके बाद तत्काल प्रभाव से डीएम और एसडीएम ने गाडि़यों के काफिले को तितर-बितर किया और श्री शाही के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री शाही लगातार दो दिने से अपने विधान सभा क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान में लगे हैं।
श्री शाही ने आने वाले नव वर्ष 2012 के पूर्व सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि जनता अराजकता के खिलाफ एक नई सुबह का आगाज करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in