Categorized | लखनऊ.

नाना जी देशमुख के चित्र के आधार पर कांगे्रसी महासचिव दिग्विजय सिंह की टिप्पणी को अनुचित बताया

Posted on 26 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने अन्ना हजारे व प्रख्यात समाजसेवी नाना जी देशमुख के चित्र के आधार पर कांगे्रसी महासचिव दिग्विजय सिंह की टिप्पणी को अनुचित बताया है और कहा कि अन्ना हजारे व नाना जी देशमुख के चित्र से कांगे्रस को पे्ररित होना चाहिए।
प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि कांगे्रसी समाजसेवियों के चित्र प्रायः नहीं दिखाई पड़ते। श्री दिग्विजय सिंह के चित्र आजमगढ़ के आरोपी आतंकी तत्वों के परिजनों के साथ छपे थे, श्री सिंह उन परिवारों के घर विलाप करने गए थे। श्री ंिसह व कांगे्रस को ऐसे चित्रों में ही वोट बैंक सधता दिखाई पड़ता है। दिग्विजय सिंह को बहुत पहले से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का फोबिया है, सम्प्रति वे अन्ना हजारे और संघ के रिश्तों के आधार पर अन्ना के आंदोलन की धार कुन्द करना चाहते हैं लेकिन उनका यह मंसूबा पूरा नहीं होगा।
श्री दीक्षित ने कहा कि अन्ना हजारे सत्ता के दावेदार नहीं हैं दलीय राजनीति से परे हैं। स्वाभाविक ही देश की जनता उन्हें प्यार देती है। कांगें्रस ने भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाया है। वह इसीलिए प्रभावी लोकपाल नहीं चाहती। अन्ना हजारे कांगे्रस पर हमलावर है। दिग्विजय सिंह जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं लेकिन दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं की बयानबाजी का आम जनता पर कोई प्रभाव नही होता। जनता उनके बयानों से मनोरंजन पाती है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि दिग्विजय ंिसह ऐसी सारी बातें सोनिया गांधी के कहे अनुसार ही बोल रहे हैं। उ0प्र0 की आमजनता कांगे्रस को इसका सबक सिखाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in