Categorized | लखनऊ.

विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत

Posted on 25 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचारियों की इस सरकार से शीघ्र मुक्ति मिलेगी। पार्टी की चुनावी तैयारी पूरी है और कार्यकर्ता चुनावी समर में कूदने को तत्पर हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने मांग की है कि इस सरकार के भ्रष्ट और पक्षपातपूर्ण कार्य व्यवहार के लिए कुख्यात अधिकारियों को तत्काल उनके पदों से हटाया जाए। पार्टी शीघ्र ही ऐसे अधिकारियों की सूची चुनाव आयोग को सौंपेगी ताकि प्रदेश में चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सकें। डा0 मिश्र ने मांग की कि दिसम्बर माह में सरकार द्वारा किए गए अधिकारियों के तबादलों की समीक्षा करते हुए उनके तबादले रद्द किए जायं। दिसम्बर माह में अधिकारियों के तबादले चुनावी लाभ को दृष्टिगत रखते हुए किए गए हैं, जिससे प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव के बाधित हो जाने की संभावना है।
डा0 मिश्र ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने इस आशय का एक पत्र चुनाव आयोग के समक्ष संज्ञान लेने हेतु फैक्स किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in