Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 का विधानसभा चुनाव भ्रष्टाचार और सुशासन के मुद्दे पर लड़ा जायेगा

Posted on 25 December 2011 by admin

प्रदेश की जनता गैर कंाग्रेसी सरकारों की असलियत से पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है। उ0प्र0 में जिस तरह से बसपा सरकार के मंत्रियों तथा विधायकों द्वारा जनता की गाढ़ी कमाई का हजारों करोड़ की लूट की गयी है, उसके लिए बसपा सुप्रीमो तथा उनकी सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि भ्रष्ट मायावती सरकार और मंत्रियों के भ्रष्टाचार की जिस तरह से रोजाना नई परतें खुल रही हैं उससे कोई दो राय नहीं कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। जिस सरकार के अधिकतर मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाये गये हों, दर्जनों मंत्रियों और विधायकों पर गंभीर अपराध के मुकदमें चल रहे हों, ऐसी सरकार को प्रदेश की जनता दुबारा सत्ता में नहीं आने देगी।
कंाग्रेस पार्टी मांग करती है कि लोकायुक्त की जांच में भ्रष्टाचार के दोषी पाये गये मंत्रियों तथा विधायकों की सम्पत्ति जब्त की जाय तथा जो भी दोषी पाये गये हैं उन पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाये। साथ ही मुख्यमंत्री तथा उनके परिवार के लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के सम्पूर्ण मामले की सी.बी.आई. जांच हो, ताकि सारी सच्चाई जनता के सामने उजागर हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in