Categorized | लखनऊ.

स्व0 चैधरी चरण सिंह का 109वां जन्मदिन आज पूरे उत्तर प्रदेश में किसान दिवस के रूप में मनाया गया

Posted on 23 December 2011 by admin

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चैधरी चरण सिंह का 109वां जन्मदिन आज पूरे उत्तर प्रदेश में किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सभी जनपदों में रालोद कार्यकर्ताओं ने अपने प्रियनेता की याद मे उनके चित्र पर पुष्पांजलि प्रार्थना सभाएं, चैपाल, हवन पूजन आदि  कार्यक्रमों के द्वारा उन्हें याद किया। रालोद द्वारा प्रदेश की सभी ग्राम सभाओं में भी स्व0 चैधरी साहब का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
पूर्व प्रधान मंत्री की 109वीं जयन्ती पर राजधानी लखनऊ में विधान सभा स्थित स्व0 चैधरी साहब की प्रतिमा पर प्रातः 10.00 बजे रालोद महासचिव अनिल दुबे की अगुवाई मंें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस के साथ जाकर माल्र्यापण किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महासचिव वसीम हैदर, प्रो0 के0के0 त्रिपाठी, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, चै0 भूपाल सिंह, संजय लाल बाल्मीकि, आई0टी एवं मीडिया सेल के प्रबन्धक विशाल सिंह, मनोज सिंह, थे। इसके पश्चात् रालोद मुख्यालय पर हवन व विचार गोष्ठी का अयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये रालोद महासचिव अनिल दुबे ने स्व0 चैधरी चरण ंिसह को महान किसान नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति मे जिन नैतिक मूल्योें की स्थापना की थी उन मूल्यों और सिद्वान्तों पर चल कर ही इस देश और प्रदेश का भला हो सकता है। एक गरीब किसान के घर पैदा होकर अपने पुरषार्थ और ईमानदारी के बल पर देश के प्रधानमंत्री पद पर पहुँचे स्व0 चैधरी चरण ंिसह का आर्थिक दर्शन गांव और खेतों के विकास पर आधारित था। गांव से उनका आशय कुटीर उद्योग धन्धे तथा खेत उनके लिए कृषि व्यवस्था के प्रतीक थे और दोनों ही एक दूसरे पर पूरी तरह से निर्भर हैं।
श्री दुबे ने कहा कि चैधरी साहब जीवन भर भ्रष्टाचार के विरूद्ध एक योद्धा की तरह लड़े और उन्हीं मूल्यों की रक्षा एवं संवर्धन के लिए आज चैधरी अजित सिंह संघर्ष कर रहे है। उन्होंने सभी पार्टीजनों से वर्ष 2012 के चुनाव में भ्रष्टाचार मे लिप्त उ0प्र0 की बसपा सरकार को उखाड फेंककर चैधरी साहब के सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने का आवह्ान किया।
विचार गोष्ठी को रालोद महासचिव प्रो0 के0के0 त्रिपाठी, वसीम हैदर, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल ने भी सम्बोधित करते हुए स्व0 चैधरी साहब को किसानों और मजदूरोे का हमदर्द बताते हुए कहा कि उनके विचार आज के समय मे बहुत ही प्रासंगिक हो गये हैं। उनके विचारों को आत्मसात् करने की आवश्यकता है। विचार गोष्ठी में प्रदेश सचिव भूपाल सिंह, किरन सिंह, रमावती तिवारी, वीरा श्रीवास्तव, अनीता यादव, संजयलाल बाल्मीकि, मनोज सिंह, आशीष शुक्ला, ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में प्रताप नरायन रस्तोगी, रामगोपाल पाण्डेय, दिनेश यादव, अभिषेक दीक्षित, लक्ष्मी गौतम, तारावती सोनी, बसुधा सिंह, हरपाल सिंह यादव, मृदुल कुमार सिंह, रामबाबू, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र तोमर, साधना चैधरी,  आदि शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in