Categorized | लखनऊ.

प्रदेश बचाओ-भाजपा लाओ

Posted on 23 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के ’प्रदेश बचाओ-भाजपा लाओ’ अभियान की संचालन समिति की बैठक कल 24 दिसम्बर को प्रदेश मुख्यालय पर पूर्वान्ह 11 बजे होगी। जिसमें अभियान की संयोजक म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि उक्त बैठक में प्रदेश बचाओ-भाजपा लाओ अभियान के तहत प्रदेश में आयोजित की गई सभाओं एवं सम्पन्न हुए नव-मतदाता सम्मेलनों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही उ0प्र0 में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया जाएगा। इस बैठक में प्रदेश बचाओ-भाजपा लाओ अभियान के प्रदेश समन्वयक शिव प्रताप शुक्ल, पूर्व सांसद संतोष गंगवार, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के अलावा संचालन समिति के सभी सदस्य, क्षेत्रीय संयोजक एवं समन्वयक भाग लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in