Categorized | लखनऊ.

25-दिसम्बर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियाॅं तेज

Posted on 22 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने अपने वरिष्ठतम नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस (25-दिसम्बर) पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियाॅं तेज कर दी हैं। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाए जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं के मन में भारी उत्साह है। मा0 अटल जी के संसदीय क्षेत्र रहे लखनऊ में जन्म दिवस की पूर्व संध्या से ही विविध कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर पूरे प्रदेश में विधान सभा स्तर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अटल जी के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय सुशासन दिवस के अवसर पर व्यापक स्तर पर जनजागरण का अभियान चलाकर आमजनमानस को अटल जी के सुशासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिला स्तर पर पार्टी के जनप्रतिनिधि एकत्र होकर अटल जी के सुशासन संबंधी कार्य के गौरव हेतु सुशासन का संकल्प लेंगे।
उन्होंने बताया कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के संसदीय क्षेत्र रहे लखनऊ में 24 दिसम्बर से ही पार्टी के कार्यकर्ता उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ विविधि कार्यक्रमों को आयोजन करेंगे। अटल जी के जन्म दिवस के पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ में गांधी पार्क, चन्दर नगर गेट के सामने आलमबाग में भव्य कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा श्री भारती होंगी जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही एवं वरिष्ठ नेता व सांसद लाल जी टण्डन और महापौर डा0 दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे। कैण्ट विधायक सुरेश तिवारी के संयोजकत्व में होने वाले इस कार्यक्रम में 88 किलो के लड़डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके अलावा उसी दिन पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शिवमन्दिर गोमतीनगर, हनुमान मन्दिर रिंग रोड विकासनगर, पंचमुखी हनुमान मन्दिर निशातगंज ब्रिज, सांई बाबा मन्दिर के निकट इन्दिरा नगर, महानगर में स्थित हनुमान मन्दिर पर सांयकाल सुन्दरकाण्ड का पाठ कर अटल जी के दीर्घायु होने की कामना करेंगे।
श्रद्धेय अटल जी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर को कुडि़याघाट पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें भजन आदि के साथ-साथ सहभोज का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री उमा श्री भारती, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही एवं वरिष्ठ नेता व सांसद लाल जी टण्डन एवं महापौर डा0 दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा संदोहन देवी मन्दिर में 88 दीपों का प्रज्जवलन कर मा0 अटल जी के दीर्घायु होने की कामना की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in