Categorized | लखनऊ.

जनसंपर्क शुरू करके चुनाव अभियान का श्रीगणेश

Posted on 19 December 2011 by admin

img00245-20111219-1400भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र पथरदेवा विधानसभा में जनसंपर्क शुरू करके चुनाव अभियान का श्रीगणेश कर दिया। विधान सभा के तरकुलवा, बघोचघाट व पथरदेवा मंडल में सघन जनसम्पर्क करते हुए श्री शाही ने लोगों से आगामी विधान सभा चुनाव में भ्रष्टाचार व आतंक की पर्याय बनी बसपा सरकार को नेस्तनाबूत कर प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
जनसम्पर्क के दौरान लोगों ने जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही का स्वागत किया और उन्हें भारी बहुमत से जीत का भरोसा दिया। इस अवसर पर श्री शाही ने मायावती को अब तक की सबसे भ्रष्ट और तानाशाह मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पूरे प्रदेश की जनता बिजली, पानी, खाद, बीज, दवाएं जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की मुख्यमंत्री जनता की गाढ़ी कमाई के धन रैलियों में बरबाद करने में मस्त हैं।
img00240-20111219-1249जनसम्पर्क के दौरान भूपेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, दुर्ग विजय यादव, रवीन्द्र पाण्डेय, हरेन्द्र पाण्डेय, सुनील सिंह, रमेश ंिसह, धु्रवनाथ पाण्डेय, जलालुद्दीन खान, राजेश मधेसिया, श्रीनिवास मणि, ब्रम्हा यादव, संजय सिंह, संजीतधर द्विवेदी, मन्दीप मिश्र, मृत्युंजय पाण्डेय, अखिलेशमणि, प्रभुनाथ मिश्र, अमर ंिसह, दुर्गेश पाण्डेय, कृष्णनाथ राय, अमरेन्द्र सिंह, नवीन ंिसह, पिंटू सरकार, विजय सैनी, पंकज, विनीत, विमल मिश्र सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in