Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है

Posted on 19 December 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र  चैधरी ने बताया है कि विकास की गंगा बहाने का दावा करते हुये कांगे्रस अंततः जाति और सम्प्रदाय के परनाले के किनारे आकर ठहर गई है। कांग्रेस महासचिव श्री राहुल गाॅधी ने रमाबाई नगर की जनसभा में श्री सैम पित्रोदा की जाति बताई। यह बात समझ से परे है कि केवल जातीय समीकरण और साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए कांगे्रस कैसे कैबिनेट मंत्री पद से लेकर आयोग के चेयरमैन के पद भी बांटने लगी है। मोलतोल और बंदरबांट का यह सिलसिला कांगे्रस की पुरानी परम्परा एवं सिद्धान्तों का मजाक बनाता है। ऐसे तो लोगों की तकदीर क्या बदलेगी, जिसका वायदा किया जा  रहा है।
कांगे्रस के नए नेता पुराने इतिहास और संस्कृति से अनजान है। उन्हें सिर्फ इस बात की व्याकुलता है कि पिछले 22 सालों से कांगे्रस को उत्तर प्रदेश में सत्ता की चासनी चखने का मौका नहीं मिल रहा है। जब तक कांगे्रस सत्ता में रही उसे गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों की याद नहीं आई। किसानों की बदहाली, मजदूरों की तंगहाली और बढ़ती मंहगाई की चिन्ता नहीं हुई। भ्रष्टाचार के घोटाले पर घोटाले कांगे्रस की नई संस्कृति के अंग बन गए। प्रदेश भर के विकास का राग अलाप रहे नेता अमेठी-रायबरेली का जब 64 वर्षो में विकास नहीं कर पाए तो अब उनसे क्या उम्मीद रखी जा सकती है। दरअसल विकास का नारा तो सिर्फ जनता को भरमाने के लिए दिया जा रहा है। कांगे्रस तो किसी भी तरह सत्ता में आने के लिए व्याकुल है। उसके लिए वह कोई गलत कदम भी उठा सकती है।
कांग्रेस नेतृत्व को जानना चाहिए कि समाजवादी जाति के पक्षधर नहीं, जाति तोड़ांे के समर्थक हैं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा विचार और सिद्धान्त की राजनीति की है। साम्प्रदायिकता का विरोध और धर्म निरपेक्षता का पक्ष लिया है।
समाजवादी पार्टी ने कभी क्षुद्र और संकीर्ण भावनाओं को उभारने का काम नहीं किया है। वह राजनीति में शुचिता तथा पारदर्शिता की कायल है। इसलिए श्री मुलायम ंिसह यादव ने न तो कभी जातीय सम्मेलनों में भाग लिया और नहीं जाति के नाम पर वोट माॅगे हैं। यह बड़े दुःख एवं क्षोभ की बात है कि प्रदेश में सत्ता के लिए व्याकुल कांगे्रस वोट के लिए क्षुद्र राजनीति को बढ़ावा दे रही है। दिखावे के लिए बसपा सरकार की आलोचना होती है पर उसके भ्रष्टाचार और अत्याचार पर बंदिश लगाने के बजाए उसे खुला  संरक्षण दिया जा रहा है। हाथी हाथ के इशारे पर मस्त चाल चल रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। वह समाजवादी पार्टी को सत्ता मंे लाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in