Categorized | लखनऊ.

हर दल ने हमारे समाज को छलने का काम किया है

Posted on 19 December 2011 by admin

कोरी समाज की चिन्तन बैठक पार्क सेक्टर-जी ब्लाक में रामनाथ वैद्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में कोरी समाज रजनीतिक आर्थिक रूप में पिछड़े समाज को सही दिशा व दशा देने हेतु विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यअतिथि राम प्रसाद रसिक ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि कई दशक से समाज अपना एक अलग रास्ता ढूढ़ने का प्रयास  कर रहा है। समाज को अब सही दिशा मिल चुकी है। अब कोरी समाज किसी का पिछलग्गू ना बने अपना रास्ता खुद तय कर मुकाम हासिल कर लेगा, इसमें किसी को शक नही होना चाहिए उन्हांेने किसी दलगत पार्टी का नाम ना लेते हुये कहा कि हर दल ने हमारे समाज को छलने का काम किया है। अब समाज के लोग चिन्ता कर समाज को आगे बढ़ाने का काम करे, हमारा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेश कोरी ने कहा कि आजादी से वर्तमान समय तक हमारी जानकारी कंे अनुसार लगभग 30 सांसद, विधायक हुये, लेकिन आज केवल एक विधायक और एक सांसद है। तमाम संस्था संगठनों में हमारा समाज लाखो रुपया खर्च कर चुका उससे समाज को क्या मिला, वास्तविकता यह है कि समाज के लोग प्रश्न उठाना बन्द कर दिये है। समाज में परिवर्तन की आवाज नही उठ रही है। समाज की आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक विपन्नता का यही कारण है कि समाज में सवाल उठने बन्द हो गये जहां लोग सत्ता की चाभी लेकर अपनी समस्याओं के ताले खोल रहे है। हमारा समाज ताला लेकर चाभी मंे जुटा है। सच्चाई तो यह है कि हमारे नेताओं में चेतना नही है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए गहन चिन्तन करना होगा उन्होंने कहा कि आने वाले विस. चुनाव में समाज के लोगों को संगठित कर राजनीति में भागीदारी का एहसास शासन सत्ता में करायेगा इसमें किसी को शक नही होना चाहिए, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक शिवप्रसाद भारती ने कहा कि हम समाज के नौजवानों को आर्थिक स्थित व राजनैतिक स्थित पर चिन्तन कर आगे बढ़ाना होगा बेरोजगार नौजवानों को सरकारी नौकरी नही मिल पा रही है तो और भी रास्ते है। जिनसे अपनी आर्थिक स्थित सुधारी जा सकती है। उन्होंने लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ मीडिया में भी समाज के लोगों को भागीदारी करने का आवाहन किया। पीस पार्टी द्वारा मोहनलाल गंज से घोषित प्रत्याशी खुशी राम कोरी ने कहा कि पार्टी द्वारा मुझे विस. चुनाव में जनता की सेवा का मौका दिया है। अगर जनता का सहयोग मिला तो विकास एवं समाज की सेवा करने में कोई कोरकसर नही छोड़ूंगा इस पर सभी स्वजातीय बन्धुओं ने उन्हें तनमन धन से समर्थन देने का ऐलान किया, चित्रकूट के शिवगुलाम कोरी ने अपने परिवार के ऊपर हुई घटना से अवगत किया, चित्रकूट के शिवगुलाम कोरी ने अपने परिवार के ऊपर हुई घटना से अवगत कराया, कानपुर के राजेश कोरी ने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए संगठन से हट जातेे है। जब तक हम किसी एक को अपना नेता नही मानेगे हम सफल नही हो पायेगे, डा0 राम स्वरूप ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पेश संस्था से जुड़ा है। हर एक उद्देश्य हो कि समाजिक आर्थिक, राजनैतिक स्थित कैसे मजबूत हो ऐसा चिन्तन हर किसी का समाज के व्यक्ति को करना होगा तभी समाज निर्णायक पहल पर जा सकेगा, लालाराम, जगदीश प्रसाद बहराइच, गजेन्द्र प्रसाद, नरेश कुमार, कैलाश सिंह कोर्टाय, विनोद कुमार, डा0 धर्मपाल सिंह कोरी, हरपाल सिंह कोरी, श्यामलाल  राम सुमिस, गोरी शंकर आदि लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in