Categorized | Latest news, लखनऊ.

आर्थिक पैकेज में बड़े पैमाने पर घोटाले

Posted on 17 December 2011 by admin

11भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुश्री मायावती एवं उनकी सरकार का ’घमण्ड के साथ घोटाला रिकार्ड,, के लिए ’’गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड, में नाम दर्ज होना चाएिह,,। श्री नकवी ने कहा कि बसपा सरकार में घोटालों की लम्बी लिस्ट में ’’बंुदेलखंड पैकेज घोटाला,, और जुड़ गया है, जहां आत्म हत्या कर रहे किसानों को राहत एवं क्षेत्र की बदहाली के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं श्री राजनाथ सिंह, श्री कलराज मिश्र व सूर्य प्रताप शाही के संसद से सड़क तक सघर्ष के बाद आर्थिक पैकेज दिया गया था। किसानों के लिए इस आर्थिक पैकेज को मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्रियों में अपनी तिजोरी का ’’आर्थिक पैकेज,, बना दिया।
श्री नकवी ने कहा कि 2009 में बुंदेलखंड के लिए भाजपा में संघर्ष एवं प्रभावी कोशिशाों के बाद मिले आर्थिक पैकेज में बड़े पैमाने पर घोटालों को लेकर श्री कलराज मिश्र ने 22 मई से 29 मई के बीच पूरे बुंदेलखंड में पदयात्रा, सभाएं, रैलिया की थी एवं संसद में श्री राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे को उठाया था, उसके बावजूद भी कांगे्रस की केन्द्र सरकार बसपा की ’’लूट को छूट,, एवं किसानों के हक के साथ किए गए इस अपराध पर पर्दा डालती रही ताकि केन्द्र में उसके घोटालों एवं भ्रष्टाचार पर बसपा का समर्थन मिलता रहे और इसी लूट की छूट के बदले समय-समय पर केन्द्र में कांगे्रस को भ्रष्टाचार एवं मंहगाई जैसे मुद्दों पर समर्थन देती रही।
श्री नकवी ने कहा कि 7.200 करोड़ के उस पैकेज का जो कि बुंदेलखंड में बेहाल किसानों को राहत एवं ट्रेक्टर एवं कृषि उपकरणों के लिए दिया गया था उसकी बसपा के वरिष्ठ मंत्री उनके रिश्तेदारों एवं चहेतों के माध्यम से खुली लूट की गई, यही नही गरीब किसानों के लिए खेतों के लिए टेªक्टर मिलने चाहिए था। उसे बसपा के माईन माफियाओं, अवैध माइनिंग में इस्तेमाल कर रहे हैं। किसानों के अधिकारों की लूट के बाद बसपा सरकार बेहाल  िकसानों के साथ ’’चोरी और सीना जोरी,, कर रही है।
श्री नकवी ने कहा कि 2जी-स्पेक्ट्रम की भांति बुंदेलखंड में किसानों के आर्थिक पैकेज के साथ ही ’’पहले आओ-पहले पाओं,, की तरह बसपा की लूट की बन्दरबाट कर घोर अपराध और पाप और भुखमरी से आत्महत्या कर रहे किसानों की लाशों पर खड़े होकर घोटालों की बेशर्मी की गई है। एक ओर किसान भुखमरी, बदहाली से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है, दूसरी तरफ बसपा के मंत्री, मुख्यमंत्री उसकी जमीनों से भी लूट और घोटालों का शर्मनाक अपराध कर रहे हैं। श्री नकवी ने मांग की है कि बुंदेलखंड आर्थिक पैकेज के घोटाले की हाईकोर्ट के देख-रेख में उच्च स्तरीय जांच एवं जिम्मेदार मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in