Categorized | लखनऊ.

प्रशिक्षित करने के लिए क्षेत्रवार मीडिया कार्यशाला

Posted on 15 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिला मीडिया प्रभारियों को प्रशिक्षित करने के लिए क्षेत्रवार मीडिया कार्यशाला आयोजित करने जा रही है। प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि वृज क्षेत्र व पश्चिम क्षेत्र की मीडिया कार्यशाला कल 16 दिसम्बर को आगरा में होगी। जिसमें पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव रवि शंकर प्रसाद, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद हृदय नारायण दीक्षित व प्रवक्ता हरद्वार दुबे उपस्थित रहकर मार्गदर्शन करेंगे।
कानपुर व अवध क्षेत्र की मीडिया कार्यशाला 17 दिसम्बर को कानपुर में तथा काशी व गोरखपुर क्षेत्र की 18 दिसम्बर को वाराणसी में होगी। कानपुर की मीडिया कार्यशाला में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह व प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद हृदय नारायण दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहकर मार्गदर्शन करेंगे। वाराणसी की मीडिया कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावेडकर द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा।  पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा कानपुर में, तथा हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव वाराणसी में और प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित आगरा में आयोजित  कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे। मीडिया कार्यशाला में पार्टी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, सहमीडिया प्रभारी, जिला मीडिया प्रभारी व सह जिला मीडिया प्रभारी सम्मिलित होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in