Categorized | लखनऊ.

विधान सभा से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सूर्य प्रताप शाही का अभूतपूर्व स्वागत

Posted on 15 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और देवरिया जनपद के पथरदेवा  विधान सभा से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सूर्य प्रताप शाही का आज यहां आने पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। 2012 विधान सभा प्रत्याशी के लिए पथरदेवा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद देवरिया आने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।
आज यहां आने पर प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह, अष्टभुजा शुक्ला, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश निषाद प्रत्याशी रूद्रपुर, उपाध्यक्ष नथुनी सिंह कुशवाहा, जनमेजय ंिसह प्रत्याशी सदर, राजीव मिश्र प्रत्याशी रामपुर कारखाना, गंगा सिंह कुशवाहा प्रत्याशी फाजिलनगर, विजय यादव प्रत्याशी चिल्लू पार, भूपेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, दुर्ग विजय यादव, रवीन्द्र पाण्डेय, हरेन्द्र पाण्डेय, सुनील सिंह, रमेश ंिसह, धु्रवनाथ पाण्डेय, जलालुद्दीन खान, राजेश मधेसिया, श्रीनिवास मणि, ब्रम्हा यादव, संजय सिंह, संजीतधर द्विवेदी, मन्दीप मिश्र, मृत्युंजय पाण्डेय, अखिलेशमणि, प्रभुनाथ मिश्र, अमर ंिसह, दुर्गेश पाण्डेय, कृष्णनाथ राय, अमरेन्द्र सिंह, नवीन ंिसह, पिंटू सरकार, विजय सैनी सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। श्री शाही के स्वागत में पूरे क्षेत्र को झंडा, बैनरों से सजा दिया गया था। .’कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों से उनका भव्य स्वागत किया।
तीन घंटा विलम्ब से पहुंचने के बावजूद भी श्री शाही ने आज तीन मण्डलों  बघोचघाट, पथरदेवा, तरकुलवा में सघन जनसम्पर्क किया। यहां आम जनता ने जगह-जगह भारी उत्साह के साथ स्वागत किया और पार्टी प्रत्याशी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही को भारी मतों से जिताने का विश्वास भी दिलाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in