Categorized | लखनऊ.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगे

Posted on 15 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के वरिष्ठतम नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस 25 दिसम्बर को ’राष्ट्रीय सुशासन दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला लिया है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि श्री बाजपेई के जन्म दिवस पर पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता जिला स्तर पर बड़े-बड़ेे कार्यक्रमों का आयोजन कर इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगे।
श्री पाठक ने बताया कि पार्टी ने तय किया है कि 25 दिसम्बर को प्रदेश तथा जिला स्तर पर जनप्रतिनिधि एकत्रित होकर अटल जी के सुशासन संबंधी कार्य के गौरव हेतु सुशासन का संकल्प लेंगे। उन्होंने बताया कि सुशासन दिवस पर पार्टी कार्यकर्ता पूर्व में राजग सरकार द्वारा सुशासन हेतु उठाए गए कदम तथा भाजपा की सरकारों द्वारा सुशासन हेतु किए जा रहे कार्यो की जानकारी जनता को देकर उनको जागरूक करने का भी काम करेंगे। इसके अलावा अटल जी के सरकार द्वारा देश के विकास एवं सुशासन हेतु उठाए गए सुशासन कदम पर निबन्ध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in