Categorized | लखनऊ.

जनता पार्टी प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव में अपने सौ सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी

Posted on 15 December 2011 by admin

जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आरए सांख्यधर ने बताया कि जनता पार्टी प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव में अपने सौ सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। जनता पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष सुब्राह्मण्यम स्वामी देश भर में भ्रष्टाचार के वि अलक जगाये हुए है। श्री स्वामी के कारण टूजी घोटाले के आरोपी जेल में पहुॅचे है। देश में लगातार कार्पोरेट घराने और सरकार के बेईमान मंत्रियों की साठगाॅठ से गजनवी की तरह इस देश को लूट लेने की कोशिश में लगे। लोगों से देश को बचाने के लिए जनता पार्टी को जनता के लिए देश और प्रदेश में मजबूती के साथ खड़ा करने के लिए आगे आना चाहिए। डाॅ0 स्वामी को प्रदेश मंे मिल रहे आपार जन समर्थन के कारण पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सीधी भागीदारी का निर्णय लिया है। जनता पार्टी महामंत्री रमाकान्त दुबे ने कहा कि हमारी पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल बिल की समर्थक है। विदेशों में जमा कालाधन वापसी के प्रश्न पर पार्टी बाबा रामदेव व अन्ना हजारे के साथ है। नरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवसाय के नाम पर उद्योगपतियों व राजनेताओं के कालाधन से बड़ी संख्या में मैनेजमेन्ट, इंजीनियरिंग डेन्टल आदि कालेज खोले जा रहे हैं, जो नौजवानों व विद्यार्थियों के शोषण का केन्द्र बन गये हैं जिसपर अंकुश लगना आवश्यक है। पार्टी अध्यक्ष ने रमेश बहुगुणा को लखनऊ का नगर अध्यक्ष, सुशील कुमार त्रिवेदी को उपाध्यक्ष व डा. पार्थ को नगर मंत्री बनाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in