मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों के नियमितीकरण हो

Posted on 13 December 2011 by admin

delegation-of-up-cong-and-madarsa-modernisation-met-pm-todayअ0भा0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी श्री दिग्विजय सिंह, उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी एवं कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज उत्तर प्रदेश में मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों के नियमितीकरण एवं अन्य समस्याओं को दूर किये जाने के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह से प्रधानमंत्री कार्यालय में मिला।
प्रतिनिधिमंडल में अ0भा0 मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ, उ0प्र0 के अध्यक्ष श्री मुस्लिम रजा खां, श्री समीउल्ला शुएब, श्री मो0 अहमद, श्री अकबर अली, श्री अख्तर कमाल, श्री सलीम जावेद, श्री इब्राहीम अंसारी और श्री परवाज भी शामिल रहे।
अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव श्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री जी से निवेदन किया कि मदरसा शिक्षकों की मांगों का शीघ्रातिशीघ्र निवारण किया जाय।
इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि इन शिक्षकों का नियमितीकरण किया जाय। उन्होने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि 1993 से लगातार यह सभी शिक्षक कार्य कर रहे हैं। बजट में ऐसा प्रावधान किया जाय कि इनके बकाये का भुगतान हो एवं आने वाले दिनों में इन शिक्षकों को नियमित रूप से इनका भुगतान मिलता रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in