Categorized | लखनऊ.

कांगे्रस की अलोकप्रियता का कारण केन्द्र का भ्रष्टाचार

Posted on 11 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कांगे्रस पर भाजपा का फोबिया होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसी कांगे्रस मुख्य विपक्षी दल भाजपा से भयभीत और विक्षिप्त है। वह स्वयं आई0सी0यू0 में है लेकिन भाजपा को वेन्टीलेटर पर बता रही है। भयग्रस्त मानसिकता में ऐसे दुस्वप्न स्वाभाविक हैं। प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद सदस्य हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि डरे कांगे्रसी महामंत्री राहुल गांधी नदवा में कांगे्रसी बीमारी के उपचार के ही लिए गए थे। लेकिन कांगे्रसी अलोकप्रियता की बीमारी का उपचार अखबारी बयानबाजियों में नहीं है। राज्य  में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का कारण पार्टी की प्रामाणिकता है और कांगे्रस की अलोकप्रियता का कारण केन्द्र का भ्रष्टाचार व प्रदेश में कांगे्रस सरकारों का लगभग 42 वर्ष का कुशासन है।
श्री दीक्षित ने प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि खुदरा व्यापार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रश्नों पर भाजपा के प्रबल विरोध के चलते बैकफुट पर गई कांगे्रस की बुद्धि भी ’प्रत्यक्ष विदेश निवेश’ पर आश्रित है। कांगे्रस की अर्थनीति भी विदेशी है, भाजपा की विचारधारा और नीति परिपूर्ण स्वदेशी है।
भाजपा को विकास विरोधी बताने के कांगे्रसी आरोप का खण्डन करते हुए श्री दीक्षित ने कांगे्रस से पूछा कि महंगाई और भ्रष्टाचार के अलावा यू0पी0ए0 सरकार की उपलब्धि क्या है ? कांगे्रसनीत संप्रग ने श्री अटल बिहारी बाजपेई के नेतृत्व वाली राजग सरकार की तमाम विकास योजनाएं ठप्प कर दी हैं। राजग ने जो विकास कार्य 6 बरस में किए, उतने कार्य कांगे्रस 45 बरस में नहीं कर पाई। कांगे्रस के राज में लाखों किसानों ने आत्महत्या की हेै राजग के राज में  किसान के्रडिट कार्ड जैसी किसान हितैषी योजनाएं बनी थी।  कांगे्रस ने राष्ट्रीय स्वाभिमान को भी गिरवी रखा है।
मजहबी आरक्षण की कांगे्रसी मुहिम को वोट बैंक के लिए देश बांटने वाली करार देते हुए पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि कांगे्रस-सपा और बसपा में मजहबी वोट बैंक को लेकर गलाकाट प्रतिस्पर्धा है। तीनों का चरित्र एक है। भाजपा राज्य में सशक्त विकल्प बन रही है। इसीलिए कांगे्रस हलकान है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in