Categorized | हरदोई

बसपा सरकार और पार्टी दोनो से जनता निजात चाहती है - ड0 अशोक बाजपेई

Posted on 11 December 2011 by admin

भरावन क्षेत्र मे चुनावी अन्दाज मे एक सभा को सम्बोधित करते हुये प्रदेश के पूर्व मन्त्री डा0 अशोक बाजपेई ने जनता इन्टर कालेज भरावन मे कहा कि सूबे की जनता सरकार और पार्टी दोनो से ऊब चुकी है और छुटकारा पाने के लिये उचित समय के इन्तजार मे है वह उचित समय कुछ ही समय मे जनता को मिलने वाला है बसपा सरकार मे जो खाद 450 रू0 मे मिलनी चाहिये वह उसे एक हजार रूपये मिल रही है जनता इस सरकार को उखाड फेंकेगी सांसद ऊषा वर्मा ने कहा सण्डीला क्षेत्र हमेशा से सपा का रहा है भरावन की जनता कुवॅर महावीर सिह को एक परिवार की तरह मानती आई है। सुशीला सरोज ने इस अवसर पर कहा कि यहाॅ की जनता से हमारा पुराना लगाव है हंगामा करना हमारा मगसद कभी नही रहा परन्तु अब तस्वीर बदलनी चाहिये। जनता कब तक चुप बैठगी जनता की कमाई का गाढ़ा पैसा मूर्तिओं और पार्को पर खर्च हो रहा है जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि सपाइओ पर जुल्मोसितम का कहर जो वरसा रखा है उसका बदला लेने जनता का काम है । कुवॅर महावीर सिह ने दलाली खत्म करने की बात कही सभा मे गाॅव के प्रधान परवनलाल, रामपाल, विमलेश तिवारी, अनिल वर्मा, दिनेश पाल सिह आदि मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in