Categorized | लखनऊ.

आरोपों के मद्देनजर बर्खास्त किए जाने की मांग की

Posted on 10 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सरकार के कद्दावर मंत्री नसीमउद्दीन सिद्दीकी पर लगे आरोपों के मद्देनजर बर्खास्त किए जाने की मांग की है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि लोकायुक्त में की गई शिकायत को ध्यान में रखते हुए इन्हें पहले ही नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए था। अब उनकी पत्नी हुस्ना सिद्दीकी एम0एल0सी0 पर भी आय से अधिक सम्पत्ति का आरोप है।
संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री पाठक ने कहा कि  मुख्यमंत्री के बाद सबसे अधिक विभागों पर काबिज कबिना मंत्री के उपर ऐसे आरोपों के बाद मुख्यमंत्री को उन्हें अपने मंत्रीमंडल से हटा देना चाहिए। जाहिर है कि इतने ताकतवर मंत्री के पद पर बने रहते जांच प्रभावित होने की आशंका है। बांदा निवासी  आशीष सागर ने पहले लोकायुक्त के यहां विस्तृत रूप से नसीमद्दीन सिद्दीकी की शिकायत की जिसकी जांच कार्यवाही प्रक्रिया में है। ऐसे में अब इनके और इनकी पत्नी के विरूद्ध हुई शिकायतों से साफ है कि जिन सम्पत्तियों की चर्चा इन शिकायतों में की गई है उनको अर्जित करने में मंत्री पद का दुरूपयोग जरूर किया गया होगा।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि एक स्थानीय पत्र के सम्पादक ने लोकायुक्त को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि नसीमउद्दीन सिद्दीकी की पत्नी हुस्ना सिद्दीकी ने बाराबंकी में खरीदी गई करोड़ों की जमीन को चुनावों के दौरान सम्पत्ति हलफनामे में नहीं दिया जो सरासर धोखाधड़ी हेै।  इसी तरह गलत तरीके से करोड़ों की कृषि योग्य भूमि खरीदी गई। इस भूमि की रजिस्ट्री में भी बड़े स्तर पर स्टाम्प चोरी का आरोप है। उन्होंने अपने शिकायत में कहा है कि मंत्री नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए बुंदेलखंड पैकेज में भी जमकर लूट की है। बांदा में कृषि यंत्रों को अपने नजदीकी रिश्तेदारों और करीबियों में बांटकर भारी लूट की गई।
श्री पाठक ने कहा कि बसपा प्रमुख एवं उनके परिजनों पर आज ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र एवं राष्ट्रीय मंत्री किरीट सोमैया ने आरोप लगाते हुए 25 और नई कम्पनियों का खुलासा किया है। पार्टी शीघ्र इन सब मामलों को लेकर महामहिम राज्यपाल से मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in