Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की सरकार से ऊबे लोग समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं

Posted on 10 December 2011 by admin

बसपा सरकार के अब गिनती के दिन रह गए हैं। उसके दिन बढ़ने वाले नहीं है, जबकि समाजवादी पार्टी के सत्ता में वापसी के दिन हर रोज कम होते जा रहे हैं। प्रदेश की जालिम सरकार से ऊबे लोग समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।’’
उक्त उद्गार समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज यहाॅ बड़ी तादाद में सिख समाज के लोगों द्वारा सपा की सदस्यता ग्रहण करते समय व्यक्त किए। लखनऊ से लोकसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी श्री बलवीर सिंह सलूजा के साथ आज सैकड़ों लोगों ने, जिनमें सिखों की तादाद ज्यादा थी, सपा की सदस्यता ली। श्री सलूजा ने सिख समाज को समाजवादी पार्टी से जोड़ने और सपा की सरकार बनाने में मदद करने का भरोसा दिलाया। लखनऊ विश्वविद्यालय के युवा नेता हर्षित भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सिख बहादुर कौम है। उनसे उम्मीद हैं कि वे समाजवादी पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है उसमें मद्द करेंगे। उन्होंने कहा चुनाव में अब केवल 100 दिन बचे हैं। मई 2012 में नई सरकार बन जानी है। सत्तारूढ़ बसपा सरकार के गिनती के दिन बचे हैं। उसकी गिनती आगे बढ़ने वाली नहीं है। जनता इस सरकार की लूट से त्रस्त है। इसने पत्थरों पर 40 हजार करोड़ रूपए खर्च कर दिए जब कि इतने धन से तमाम नौजवानों को रोजगार मिल सकता था, किसानों का भला हो सकता था और बीमारों को इलाज मिल सकता था। लेकिन मुख्यमंत्री ने इसके बजाए पत्थर के हाथी लगवा दिए और जिंदा रहते अपनी मूर्तियाॅ लगवा दी हैं। यह विकास नहीं, विकास का मजाक बनाना है।
श्री यादव ने कहा कि सपा की ओर अब सबकी निगाहें लगी हुई है। इसलिए न केवल देश के विभिन्न भागों से बल्कि विदेशों तक से हमारे पास प्रत्याशियों के संबंध में सिफारिशें आई हैं। समाजवादी पार्टी जनसमस्याओं को लेकर लड़ती रही है। बसपा की कुनीतियों के खिलाफ वही हर र्मोचे पर मुकाबले में रही है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जनता के हित में तमाम योजनाएं शुरू की जाएगी। नौजवानों को रोजगार या बेकारी भत्ता दिया जाएगा। मुफ्त शिक्षा और सस्ते इलाज की व्यवस्था होगी। किसानों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों का भरपूर ख्याल रखा जाएगा। सिख समाज को भी सम्मान मिलेगा। समाजवादी पार्टी बसपा के भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्यवाही करेगी। सत्ता के दुरूपयोग के दोषी मंत्री हो या अधिकारी बख्शे नहीं जायंगे। मुख्यमंत्री भी जाॅच की आॅच सेे बच नहीं पाएगीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री शारदा प्रताप शुक्ला, श्री विजय ंिसंह यादव, श्री रामसागर यादव, श्री शकील अहमद, श्रीमती मुन्नी पाल, श्री सुभाष यादव, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, श्री प्रदीप शर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in