Categorized | लखनऊ.

सड़कों पर होने वाले अतिक्रमण पर कड़ी कार्यवाही करें -नकुल दुबे

Posted on 09 December 2011 by admin

नगर विकास, पर्यावरण, वाणिज्य एवं मनोरंजन कर मंत्री श्री नकुल दुबे ने प्रदेश के सभी जल संस्थानों और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आदर्श अचार संहिता लागू होने से पहले सरकार द्वारा निर्धारित कार्यों को अविलम्ब पूरा कर लें। जहाॅ भी कार्यों में लापरवाही पायी जायेगी उससे संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
श्री दुबे आज यहाॅ आवास विकास परिषद के नवीन भवन के सभागार में नगर विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आठ बड़े शहरों में अत्यधिक अतिक्रमण के चलते आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहाॅ के अधिकारी सचल टीम गठित कर अतिक्रमण हटवायें। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे होने वाले अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें तथा सड़कों पर अवैध रूप से खड़ी ठेला गाड़ी, रिक्शे या अन्य किसी भी प्रकार की बड़ी गाडि़यों को सिर्फ चालान रसीद न दें बल्कि उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी करें।
बैठक में प्रमुख सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क, नाली या गली की सफाई निरंतर होती रहे। कूड़ा और मृत जानवरों के उठाने का कार्य तुरन्त होना चाहिये। पाइप लाइन में लीकेज़, पानी के मीटर की खराबी, फेल पम्पिंग सिस्टम, मेनहोल कवर को तुरन्त बदलने तथा गड्ढ़ों की मरम्मत का कार्य उसी दिन होना चाहिये।
बैठक में प्रमुख सचिव, विशेष सचिव और निदेशक के साथ-साथ सभी जिलों के जल संस्थान और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in