Categorized | हरदोई

झन्डा दिवस पर प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिको को सम्मान: जिलाधिकारी

Posted on 09 December 2011 by admin

dm-photoदेश भक्त सैनिकों की पत्नियो को झन्डा दिवस पर जिलाधिकारी ऐ0के0 सिह राठौर ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर उन्होनंे कहा कि इन परिवारांे को सहयोग राशि देने मे लोगो को गर्व करना चाहिये कतराना नही, हमारी स्वतंत्रता आज इन जावांज सैनिको की वजह से ही सुरक्षित है । सरकारी अधिकारी हो या कर्मचारी या आम नागरिक सभी को इस पुनीत कार्य मे सहयोग करना चाहिये । शहर के प्रेक्षाग्रह मे आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने दीप जलाकर किया उन्होने कहा कि जिनके घर उजड़ गये या अपंग हो गये उनकी पत्नियो को सहयोग देना या आर्थिक मदद देना झन्डा दिवस के रूप मे एक सार्थक कदम है । अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम तभी तब तक सुरक्षित है जब तक हमारी सीमा की रक्षा इन जावांज सिपाहियो के हाथ मे है । इन्ही की बदौलत हम प्रतिवर्ष आजादी का दिवस मनाते है । शहीदो की स्मृति मे कवि सुरेश पाल ने देशभक्त के ओजस्वी कविता का पाठ किया । सीडीओ आनन्द कुमार द्विवेदी जिला सैनिक कल्याण पुर्नवास अधिकारी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थिति रहे । प्रेक्षाग्रह मे जब वीर नारियों को सम्मान देने हेतु बुलाया गया तो इनमे से अधिकांश नारियो को बीते समय की याद ताजा हो गई और वे फफक कर रो पड़ी अपने आसुओ को छिपा न सकी । जिलाधिकारी द्वारा तीन हजार पाच सौ की चेक तथा राइफल कमान ने दस हजार रूपये भी प्रदान किये ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in