Categorized | लखनऊ.

सहारा इंडिया परिवार ने आलमबाग स्थित श्मशान घाट का जीर्णोद्धार कर शहरवासियों को किया समर्पित

Posted on 07 December 2011 by admin

सहारा वेलफेयर फाउण्डेशन, सहारा इंडिया परिवार के मार्गदर्शन में वीआईपी रोड (दामोदर नगर), आलमबाग स्थित शमशान घाट का जीर्णोद्धार करवाया गया। श्मशान घाट का जीर्णोद्धार का कार्य सहारा वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा अपने मुख्य अभिभावक ‘सहाराश्री’ सुब्रत राॅय सहारा जी के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिसके अनुसार मृतक को उसके रिवाज और कर्मकांड के अनुरूप ही अंत्येष्टि की जा सके। बहुत लम्बे समय से आलमबाग स्थित श्मशान घाट में आधारभूत महत्वपूर्ण सुविधाओं का अभाव था। अतः सहारा इंडिया परिवार ने इस पुनीत कार्य को अपने हाथ में लिया। मृतक को अन्तिम विश्राम देने के लिए जीर्णोद्धार किये गए ‘बैकुण्ठ धाम’ में अन्तिम क्रिया हेतु प्लेटफार्म का निर्माण, असम्बेली हाॅल का विस्तार, मृतक को रखने के लिए शेड्स का निर्माण, मृतक के रिश्तेदारों हेतु दैनिक भजन, शौचालय व पीने का पानी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। भगवान शिव की एक विशालकाय प्रतिमा भी स्थापित की गयी है और हर संभव प्रयत्न किया गया है कि श्मशान घाट प्रदूषण रहित और स्वच्छ बने। इससे पूर्व सहारा इंडिया परिवार समस्त अत्यावश्क सुविधाओं के साथ लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या में ‘बैकुण्ठ धाम’ का निर्माण कर चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in