Categorized | लखनऊ.

झण्डा दिवस के अवसर पर सभी भूतपूर्व और वर्तमान सैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

Posted on 07 December 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर सभी भूतपूर्व और वर्तमान सैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश वासियों से सशस्त्र सेना बलों के जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए स्थापित सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में उदारता पूर्वक सहयोग करने की अपील की।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में दान किया। इस अवसर पर उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर भूतपूर्व सैनिकों एवं वर्तमान सैनिकों के लिए चलाये जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को समाज में उचित स्थान देना और वैकल्पिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेवारत सैनिकों के परिवारों तथा भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के आश्रितों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रति पूरी तरह से सजग है। इस मौके पर माननीया मुख्यमंत्री जी को फ्लैग लगाया गया।
आंतरिक सुरक्षा तथा प्राकृतिक आपदाओं सहित अन्य आपातकालीन स्थितियों से मुकाबला करने में सशस्त्र सेना बलों के योगदान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मौकों पर सेना के जवानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर उन सभी वीर सैनिकों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए और शौर्य अलंकरण प्राप्त कर प्रदेश तथा देश का गौरव बढ़ाया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in