Categorized | लखनऊ.

राहुल गांधी का दो दिवसीय लखनऊ दौरा

Posted on 07 December 2011 by admin

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी, सांसद 10 और 11 दिसम्बर को लखनऊ में प्रवास करेंगे। इस दौरान श्री गांधी कंाग्रेस संगठन के पदाधिकारियों तथा अभी तक कंाग्रेस के घोषित प्रत्याशियों से मुलाकात करेंगे। श्री गांधी द्वारा मुलाकात हेतु निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया है।10 दिसम्बर (प्रथम दिन)
कांग्रेस द्वारा घोषित 213 प्रत्याशियों एवं सभी जोनल(10जोन) प्रभारियों से मुलाकात - प्रातः 10 बजे से 12.30बजे करेगे तथा. उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों एवं
उ0प्र0 के समस्त जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से मुलाकातअपरान्ह 1.30 बजे से 4.30बजे तक करेगे।
11 दिसम्बर (द्वितीय दिन) युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारियों से मुलाकात प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा. फ्रन्टल के तीन संगठनों-सेवादल, महिला कंाग्रेस एवं राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश  पदाधिकारियों एवं उनके जिला-शहर अध्यक्षों तथा उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के विभाग
एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों व जिला-शहर अध्यक्षों तथा 14 केन्द्रीय योजनाओं
की प्रदेश कंाग्रेस कमेटी की निगरानी समितियों के प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात-   मध्यान्ह 12 बजे से 2बजे     तक करेगे।यह जानकारी राम कुमार भार्गव-पूर्व विधायक तथा मुख्य प्रवक्ता   ने दी है।
अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी का इसके तुरन्त बाद 13 दिसम्बर से 17 दिसम्बर     (पांच दिवसीय) जनसम्पर्क एवं जनसभाओं का कार्यक्रम बदायूं से शुरू होकर कानपुर में समाप्त होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in