Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश की जनता को अपने झूठे बयानों से भ्रमित न करे

Posted on 06 December 2011 by admin

श्रंगेवरपुर/लखनऊ 6 दिसम्बर 2011, भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता व भाजपा लाओ-प्रदेश बचाओ अभियान की संयोजक उमा श्री भारती ने आज यहां मुख्यमंत्री मायावती को करारा जवाब देते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश की जनता को अपने झूठे बयानों से भ्रमित न करे। उन्हें बताना ही पड़ेगा कि उनके भाई आनन्द व दूसरे परिवारिकजनों के बैंक खातों में कहां से अरबों रूपए जमा किया। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को फिर चुनौती दी कि केन्द्र सरकार की तमाम एजेंसियों के जरिए हमारे आरोपों के सबूतों की जांच करवाकर मैं गलत हॅंू तो मुझे या मायावती गलत हैं तो उनको जेल भेजने का साहस दिखाएं।
उन्होंने खुद को आयातित बताने वाली मायावती के बयान को खारिज करते हुए कहा कि वह सन्यासीं हैं और सन्यासी के लिए समूचा देश एक है। लूट उ0प्र0 की धरती पर हो या कहीं और उसे चुनौती देना मेरा धर्म है। मैं कहां से आई हॅू, यह सवाल नहीं है। सवाल मेरे आरोपों का है। जिनका जवाब मायावती को जनता को देना है। उन्होंने कहा कि मायावती के परिजनों के खातों में अरबों रूपए या उन निजी कंपनियों का है जिन्होंने किसानों की भूमि हड़पी है और उनका खून चूसा है या फिर यह धन उन सरकारी योजनाओं का है जो दलितों, पिछड़ों, गरीबों और बेरोजगारों के कल्याण के लिए थी।
सुश्री भारती ने कांगे्रस महासचिव राहुल गांधी पर फिर हमला बोला कि कांगे्रस और बसपा की नूरा कुश्ती नहीं चलेगी। केन्द्र सरकार को हमारे आरोपों के सबूतों की जांच करवानी ही पड़ेगी। वे यहा भाजपा लाओ-प्रदेश बचाओं अभियान के तहत नीर-नदी-नाविक यात्रा का उद्घाटन करते हुए जनसभा को संबोधित कर रही थी। सभा की अध्यक्षता छोटेलाल निषाद ने की। सभा में अभियान के समन्वयक शिवप्रताप शुक्ल, पूर्व सांसद मनोज सिन्हा, पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह, योगेश शुक्ल, करन सिंह पटेल कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in