Categorized | लखनऊ.

पी0एच0डी0 हेतु काॅमन इलेजिबिलटी टेस्ट (सी0ई0टी0) का विज्ञापन इस माह के आखिरी सप्ताह

Posted on 05 December 2011 by admin

सी0ई0टी0 की जिम्मेदारी अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद को

उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य में पी0एच0डी0 हेतु काॅमन इलेजिबिलटी टेस्ट (सी0ई0टी0) का विज्ञापन इस माह के आखिरी सप्ताह में करने का निर्णय लिया है। सी0ई0टी0 कराने की जिम्मेदारी डाॅ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद को सौंपी गयी है।
यह जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा सचिव श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि काॅमन इलेजिबिलटी टेस्ट (सी0ई0टी0) में दो तरह के प्रश्नपत्र होंगे, प्रथम प्रश्न-पत्र आॅब्जेक्टिव होगा जो सभी परीक्षार्थियों के लिए समान रूप से अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि दूसरा प्रश्न-पत्र पी0एच0डी0 के लिए परीक्षा दे रहे विद्यार्थी द्वारा चुने गये विषय से सम्बन्धित होगा। उन्होंने बताया कि सी0ई0टी0 के लिए सामान्य परीक्षार्थी के लिए 800 रूपये और आरक्षित वर्ग के लिए 400 रूपये की फीस निर्धारित की गयी है।
उन्होंने बताया कि सी0ई0टी0 के लिए परीक्षा केन्द्र सभी विश्वविद्यालयों के मुख्यालय पर निर्धारित किये जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in