Categorized | लखनऊ.

सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी हुई है

Posted on 05 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बुंदेलखंड पैकेज को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार की बयानबाजियों को चुनावी स्टंट बताया और कहा कि केन्द्र ने मनरेगा के भ्रष्टाचार में भी इसी तरह की बयानबाजी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद हृदय नारायण दीक्षित ने आज रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि केन्द्र की कांगे्रस व राज्य की बसपा सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी हुई है। बसपा केन्द्र की भ्रष्ट सरकार का समर्थन कर रही है। केन्द्र राज्य की भ्रष्ट बसपा सरकार को संरक्षण दे रही है। जनहित के कार्यो से दोनो का कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा केन्द्र और राज्य मजहबी आरक्षण को लेकर भी मिलीजुली लड़ाई लड़ रहे हैं। मजहबी वोट बैंक को लेकर तीनों दलों में होड़ है लेकिन तीनों अल्पसंख्यकवादी हैं। कांगे्रस-सपा-बसपा तीनों ही दल भ्रष्टाचार व उ0प्र0 के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार हैं।
श्री दीक्षित ने कहा कि घोटाला करना ही केन्द्र सरकार की एकमात्र उपलब्धि  है। राज्य की बसपा सरकार में भी घोटाले रोज खुल रहे हैं। दोनों ही भ्रष्टाचारी सरकारों में आपसी समझौता है। दोनो एक दूसरे के खिलाफ बयान देते हैं। लेकिन आपस में मिले रहते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस व बसपा अलोकप्रिय हो चुके हैं। सपा का माफियाराज जगजाहिर है। बुंदेलखंड में बसपा सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। विकास के सभी कार्यो के लिए आवंटित धनराशि में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। जनता तीनों को दण्डित करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in