Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की

Posted on 04 December 2011 by admin

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने विश्व विकलांग दिवस पर आगामी विधानसभा चुनाव हेतु सूची में 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। अब तक 5 किन्नर, विकलांग सहित कुल 53 प्रत्याशियों की सूची जारी हो चुकी है। राजनैतिक भागीदारी के लिए प्रदेश की 350 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का पार्टी का संकल्प दुहराते हुऐ। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय विकलांग पार्टी पूरे प्रदेश में 350 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है, पार्टी 50 किन्नरों को पार्टी प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारगी, पार्टी द्वारा जारी पहली सूची में 5 किन्नर शामिल है। पार्टी ने पहली सूची जारी कर हाजी किन्नर शोभा बुआ को मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तावित कर दिया है उत्तर प्रदेश में पार्टी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि विकलांगों, किन्नरों, युवाओं महिलाओं व वृद्धों को राजनैतिक भागीदारी दिलाकर सामाजिक समानता कानून पारित किया जाएगा और इस कानून के माध्यम के माध्यम से सभी को रोटी, कपड़ा मकान, चिकित्सा की सौ फीसदी गारन्टी दी जाएगी। अपनी पार्टी की रणनीति का खुलासा करते। कहा कि हम जाति धर्म के आधार पर राजनीति नही करते विकलांग पार्टी मुद्दों के आधार पर राजनीति करती है। बसपा सरकार गरीबों की मसिहा होने का ढोंग करनी है। इस सरकार ने विकलांगों की सुविधाओं में कटौती कर परिवहन निगम की निःशुल्क यात्रा सुविधा समाप्त कर दी है, सरकार बनने से लेकर आज तक तक नई विकलांग पेंशन का बजट नही दिया है। शल्य चिकित्सा योजना समाप्त कर दी गयी है। नौकरी, रोजगार की कोई समुचित व्यवस्था नही की गयी है। आज प्रदेश तथा केन्द्र सरकार विश्व विकलांग दिवस मना रही है जब कि विकलांगता बार-बार याद करने जैसे विषय नही है। सरकारों को यह हक तभी मिलना चाहिए जब वह विकलांगों की समस्याओं को सुलझाते हुए समाज की मुख्य धारा से जोड़ ले। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी हर वर्ष सभी जनपदों में काला दिवस मनाते हुए सम्बन्धित जिलाधिकारियों को अपनी समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन देने के लिये प्रदर्शन करते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in