Categorized | लखनऊ.

9 जनपदों में जिला उपभोक्ता फोरम अध्यक्षों की नियुक्ति

Posted on 02 December 2011 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत 9 जनपदों में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के लिए पूर्णकालिक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 5 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु, इनमें जो भी पहले हो, तक की अवधि के लिए होगा।
यह जानकारी प्रमुख सचिव उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप श्री बी0एस0 भुल्लर ने दी है। उन्होंने बताया कि ललितपुर जिला फोरम के लिए सेवानिवृत्त जिला जज श्री राधेश्याम कालरा, रायबरेली के लिए जिला जज श्री लालता प्रसाद पाण्डेय, सोनभद्र के लिए एच0जे0एस0 श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, फिरोजाबाद के लिए सेवानिवृत्त अपर जिला जज श्री शैलेन्द्र दत्त पालीवाल, पीलीभीत के लिए अपर जिला जज श्री रघुवर दयाल, बस्ती के लिए एच0जे0एस0 श्री नरेन्द्र सिंह रावल, बांदा के लिए सेवानिवृत्त अपर जिला जज श्री जनार्दन कुमार गोयल, देवरिया के लिए सेवानिवृत्त अपर जिला जज श्री नारायण उपाध्याय तथा इटावा जिला फोरम के लिए अपर जिला जज श्री संजीव शिरोमणि की पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in