Categorized | लखनऊ.

विदेशी पूंजी निवेश के खिलाफ आज “उत्तर प्रदेश बंद“ पूर्णतया सफल रहा

Posted on 01 December 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के आव्हान पर खुदरा बाजार में विदेशी पूंजी निवेश के खिलाफ आज “उत्तर प्रदेश बंद“ पूर्णतया सफल रहा। व्यापारिक संस्थान प्रदेशभर में बंद रहे। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न जनपदों में धरना-प्रदर्शन किया और एफडीआई का पुतला फंूका। श्री यादव ने कहा कि गरीब छोटे दूकानदारों और किसानों को मिटाने की इस साजिश को हम सफल नहीं होने देगें। खुदरा बाजार में प्रत्यक्ष विदेशी पूंजीनिवेश से बेकारी बढ़ेगी और उपभोक्ताओं का शोषण होगा।
प्रदेष प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि राजधानी लखनऊ में आज विधान भवन पर महानगर अध्यक्ष श्री मुजीबुर्रहमान बबलू और पूर्व विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा, रेहान नईम तथा हनीफ खाॅ, रामशंकर यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के बड़े जत्थे ने जलूस निकाला और एफडीआई के विरोध में नारेबाजी की। विधान सभा के सामने एफडीआई का पुतला फंूक रहे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। श्री अशोक देव, ताराचन्द्र यादव काफी घायल हुए है। इसमें कई कार्यकर्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए है। लखनऊ के देहाती क्षेत्र से पूर्व विधायक श्री शारदा प्रताप शुक्ला एवं श्री गोमती यादव के साथ जिलाध्यक्ष श्री अशोक यादव ने दूकाने बंद कराई है। पुराना किला सदरबाजार, उदयगंज में श्री रजनीश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बाजार बंद कराया। स्कूल कालेजों में भी अवकाश रहा। लखनऊ के बाजारों में सन्नाट छाया रहा।
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मुरादाबाद और इलाहाबाद सहित कई जगहों पर रेल सड़क जाम सफल रहा। हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए। बांराबंकी में श्री अरविन्द सिंह गोप, विधायक ने पार्टी दफ्तर से जूलुस निकाला। आजमगढ़ में एफडीआई के विरोध में पूर्वमंत्री श्री बलराम यादव ने धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व किया। टांडा में पूर्व मंत्री डा0मसूद ने एफडीआई विरोध का नेतृत्व किया।
अन्य जिलो में एफडीआई के विरोध में धरना-प्रदर्शन एवं खुदरा बाजार में विदेशी पूंजीनिवेश के पुतले फूंके गए। अन्य जिलो से प्राप्त सूचनाएं निम्नलिखित हैः-
सहारनपुर में साहब सिंह सैनी, मो0 उमर खाॅ, मजाहिर मुखिया, फिरोज आफताब, फैजल सलमानी, गाजियाबाद में राशिद मलिक, धर्मवीर डबास एवं वीरेन्द्र यादव तथा राहुल चैधरी के नेतृत्व में, प्रदर्शन में शामिल हुये, मेरठ में श्री शाहिद मंजूर, विधायक, जयवीर सिंह,राजपाल सिंह, हाजी इकराम कुरैशी महानगर अध्यक्ष, प्रदर्शन में शामिल हुये, बिजनौर श्री मूलचन्द्र चैहान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में,अलीगढ़ कचेहरी पर धरना जिलाध्यक्ष श्री अशोक यादव के नेतृत्व में, झाॅसी में श्री चन्द्रपाल सिंह यादव पूर्व साॅसद, दीपक यादव, विधायक, जिलाध्यक्ष, श्री संत सिंह सेरसा, श्री असलम खाॅ  महानगर अध्यक्ष, आगरा में प्रदेश  सचिव  श्री राम  सकल गुर्जर, जितेन्द्र वर्मा, वाजिद  निसार के,नेतृत्व में  इलाहाबाद में  श्री रामवृक्ष  सिंह यादव सदस्य राष्ट्रीय कमेटी, पंधारी यादव,जिलाध्यक्ष, मो0 सलमान महानगर अध्यक्ष, देवरिया में श्री राम इकबाल यादव, जिलाध्यक्ष के श्री हरिकेवल प्रसाद पूर्व साॅसद, श्री फसीहा मुराद लारी गजाला विधायक, श्री दीनानाथ कुशवाहा, विधायक कुशीनगर मे ंश्री रामअवध यादव, जिलाध्यक्ष, श्री ब्रहमाशंकर त्रिपाठी, विधायक,श्री बालेश्वर यादव,पूर्व साॅसद, श्री पी0के0 राय विधायक वाराणसी  में श्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, विधायक, श्री अब्दुल समद, विधायक, श्री राजनाथ यादव, जिलाध्यक्ष, श्री ओ0पी0सिंह, महानगर अध्यक्ष, के नेतृत्व में, मैनपुरी में श्री खुमान सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष हरदोई में श्री शराफत अली, जिलाध्यक्ष, एवं राजेश यादव, जिलाध्यक्ष श्री आशीष यादव, कैलाश चैरसिया, विधायक एटा में श्री रमेश यादव, एमएलसी, श्री अमित टीटू, विधायक काशीरामनगर में श्री विक्रम यादव, जिलाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मानपाल सिंह,श्री वीरेन्द्र सोलंकी, फैजाबाद में श्री जयशंकर पाण्डेय, जिलाध्यक्ष, श्री अवधेश प्रसाद, विधायक, श्री मित्रसेन यादव, पूर्व साॅसद, जौनपुर में जिलाध्यक्ष श्री पारसनाथ यादव, कानपुर श्री चन्द्रेश सिंह, महानगर अध्यक्ष,श्री नाहर सिंह यादव जिलाध्यक्ष, श्री सुरेन्द्र मोहन अग्रवाल, सुल्तानपुर श्री अनूप सण्डा,विधायक, श्री रघुवीर यादव, जिलाध्यक्ष, मऊ में श्री शैलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष, श्री अल्ताफ अहमद पूर्व जिलाध्यक्ष, बहराइच डा0 वकार अहमद शाह, विधायक, श्री रामहर्ष यादव, जिलाध्यक्ष, गोरखपुर में श्री अवधेश यादव, जिलाध्यक्ष, श्री शकील अंसारी महानगर अध्यक्ष, रायबरेली में श्री राम बहादुर यादव, जिलाध्यक्ष, श्री मनोज पाण्डेय, श्री आर0पी0 यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष, बांदा में विशम्भर सिंह यादव, विधायक, श्री बी0पी0 यादव, जिलाध्यक्ष, श्री राज बहादुर यादव, जिलाध्यक्ष, श्री गोपाल यादव जिलाध्यक्ष मुरादाबाद, श्री शमीम कौसर सिददीकी, श्री अनूप गुप्ता, श्री रामपाल यादव सीतापुर के नेतृत्व में प्रदर्शन हुये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in