Categorized | लखनऊ.

भारत बन्द का भाजपा पूरी तरह समर्थन करेगी

Posted on 30 November 2011 by admin

खुदरा कारोबार में केन्द्र सरकार द्वारा एफ.डी.आई. को अनुमति देने के विरोध में व्यापारी संगठनों द्वारा किये जा रहे भारत बन्द का भाजपा पूरी तरह समर्थन करेगी। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार के इस निर्णय से कम पूंजी के छोटे दुकानदार सड़क पर आ जायेंगे, उनकी रोजी-रोटी छिनेगी, वे भूख से मरने के लिए मजबूर होंगे।
श्री पाठक ने कहा कि पूंजीपतियों के इशारे पर चलने वाली केन्द्र सरकार का देश की गरीब जनता के हित से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस युवराज राहुल गांधी द्वारा बदलाव के लिए किये गये आह्वान को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी एफ.डी.आई. के माध्यम से उ0प्र0 के युवकों की बेरोजगारी को दूर करेंगे? क्या कांग्रेस विदेशी व्यवसायिक कम्पनियों के माध्यम से उ0प्र0 में समृद्धि लायेगी?
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की केन्द्र सरकार को आम आदमी की आवाज सुननी चाहिए और हठवादिता छोड़कर एफ.डी.आई. को वापस लेना चाहिए। आश्चर्य इस बात का है कि कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्षों और सांसदों के विरोध के बावजूद खुदरा बाजार में विदेशी कम्पनियों को स्वीकृति प्रदान कर रही है जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। केन्द्र सरकार द्वारा किये गये निर्णय के गम्भीर परिणाम होंगे। भाजपा का मानना है कि देश की जनता पर सीधा वार करके कांग्रेस देश की अर्थनीति को गिरवी रखना चाहती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in