Categorized | लखनऊ.

सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है

Posted on 30 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय कटियार को लगातार दी जा रही धमकी को गम्भीर बताते हुए तत्काल उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यदि विनय कटियार को कुछ हुआ तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी केन्द्र और प्रदेश सरकार की होगी।
श्री शाही ने केन्द्र सरकार पर आतंकवादियों के विरूद्ध ढुलमुल रवैया अपनाने, फांसी की सजा पाये आतंकवादियों को फांसी के वजाय मेहमाननवाजी करने का आरोप दोहराते हुए कहा कि इसी के कारण आतंकवादियों के हौसले बुलंदी पर हैं। आतंकवादी घटनाओं से देश की जनता आतंकित एवं भयभीत है और राजनेताओं को धमकियां दी जा रही हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार से उनकी तत्काल सुरक्षा बढ़ाने की मांग को दोहराते हुए कहा कि अगर उनकी सुरक्षा में कोई ढिलाई बरती गई तो भाजपा इसे कदापि बर्दास्त नहीं करेगी और इसके गम्भीर परिणाम होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in