Categorized | लखनऊ.

“चौधरी अजित सिंह सुराज यात्रा” की सफलता के बाद राष्ट्रीय लोकदल का दूसरा जनसम्पर्क अभियान

Posted on 30 November 2011 by admin

“चौधरी अजित सिंह आपके द्वार” कार्यक्रम प्रारम्भ
17 फरवरी 2011 को लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन देने का संकल्प लिया था। इस संकल्प को चुनौती मानते हुए राष्ट्रीय लोकदल ने 29 मार्च 2011 से 29 अप्रैल 2011 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में बदलाव यात्रा आयोजित की और श्रद्धेय चै0 चरण सिंह जी स्मृतियों को ताजा करते हुए गाँव-नगर के लोग राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ना शुरू किये। तदनन्तर पूरे उत्तर प्रदेश में जनसभायें, गोष्ठियाँ तथा किसान चैपालें आयोजित करके राष्ट्रीय लोकदल ने पूरे प्रदेश में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। जन सामान्य से जुड़ाव और उनका भरोसा प्राप्त करने के लिए हमारा अभियान निरन्तर जारी रहा और 1 सितम्बर 2011 से 30 सितम्बर 2011 तक उत्तर प्रदेश के सभी जिलोें के विधानसभा क्षेत्रों में “चैधरी अजित सिंह सुराज यात्रा” का सफल आयोजन हुआ। इन गतिविधियों से हमारा जनपद संगठन गाँव-गाँव, नगर-नगर तक पहुँचा और लाखों नये लोग राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े।
हमारा जनसंपर्क मजबूती से लगातार बढ़ता रहे इस उददेश्य से कार्यक्रमों के अगले चक्र में “चौधरी अजित सिंह आपके द्वार” अभियान प्रारम्भ किया गया है।  इस अभियान की रूपरेखा निम्नवत् है-
1.    अभियान का नाम “चैधरी अजित सिंह आपके द्वार” होगा।
2.    यह अभियान प्रदेश के सभी जनपदों में एक साथ चलाया जायेगा।
3.    अभियान 23 नवम्बर 2011 से 23 दिसम्बर 2011 तक चलेगा।
4.    अभियान के दौरान जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायत में चैपाल लगाकर राष्ट्रीय लोेकदल की नीतियों, चैधरी चरण सिंह तथा चैधरी अजित सिंह के अवदानों/जनहित मे किये गये कार्यो को बताया जायेगा।
5.    चैपाल संयोजक एक रजिस्टर रखेंगे जिसमें चैपाल में उपस्थित लोगो (स्त्री/पुरूषों) का नाम, पता तथा मोबाइल नं0 प्राप्त किया जायेगा
6.    चैपाल में भाषण कम, सार्थक चर्चा अधिक हो यथा सहभागियोें से विचार-विमर्श, उनकी समस्याओं तथा निदान पर चर्चा हो।
7.    चैपाल के एक दिन पूर्व न्याय पंचायत क्षेत्र के सभी गावों में “चैधरी अजित सिंह आप के द्वार” यात्रा का अयोजन होगा।
8.    यात्रा के दौरान गाँवों में पहुँचने का समय निर्धारण हो ताकि लोगों को प्रतीक्षा न करनी पड़े और एक दो दिन पहले ही इसका प्रचार-प्रसार भी हो जाये।
9.    यात्रा के समय ही गाँवों में “चैधरी अजित सिंह आपके द्वार” पर्चे का वितरण भी किया जाये।
10.    जनपद में प्रत्येक दिन कम से कम 5 न्यायपंचायतों में चैपाल लगायी जाये। चैपाल आयोेजन का क्रम ब्लाकवार किया जायेगा।
11.    विधान सभा क्षेत्र/ब्लाकवार चैपाल की तिथि निर्धारित करके एक समय सारिणी (टाइम टेबुल) पहले से तैयार कर लिया जाये।
12.     जिला तथा ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों/सदस्यों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों, अन्य सम्मानित सदस्यों/ कार्यकर्ताओं में से 5-5 की 75 टीमें गठित कर ली जायें। प्रत्येक दिन 5 टीमें 5 अलग-अलग न्यायपंचायतो में जायेंगी। प्रत्येक  टीम का न्यायपंचायत में दो दिन का कार्य होगा। चैपाल के एक दिन पूर्व क्षेत्र के गाँवों में भ्रमण/जनसम्पर्क तथा दूसरे दिन चैपाल में भागीदारी। ये 75 टीमें 15 दिन मे
एक बार न्यायपंचायत क्षेत्र में दो दिन के लिए जायेंगी। दूसरे  15 रोजा में यही क्रम दुहराया जायेगा। 31वंे दिन यानी 23 दिसम्बर 2011 को चैधरी चरण सिंह जयन्ती समारोह मनाकर अभियान का समापन  होगा।  इस प्रकार  टीम के  प्रत्येक सदस्य को दो चरणों में महीने में केवल 5 दिन का समय देना होगा।
13.    इस अभियान में गाँवों/नगर क्षेत्रों में वाल पेन्टिंग करायी जाये। बैनर, होर्डिंग लगवाये जाँय। राष्ट्रीय लोकदल के संकल्पों, नारों श्रद्धेय चै0 चरण सिंह के कथनों को लिखा जाये।
14.    इस अभियान का समापन 23 दिसम्बर को श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह की जयन्ती समारोह के रूप में होगा। समारोह  प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित होगा। इस सम्बन्ध में दिशा-निर्देश सभी जिलाध्यक्षों को पहले ही जारी किये जा चुके हैं। न्यायपंचायत क्षेत्र में यात्रा के दौरान ही प्रत्येेक ग्राम पंचायत में जयन्ती समारोह के लिए एक संयोजक भी नामित कर दिया जाये और समारोह आयोजन की जिम्मेदारी उन्हंें दे दी जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in