Categorized | लखनऊ.

कटियार की सुरक्षा बढ़ाई जाय-शाही

Posted on 29 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सरकार से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार को जान से मारने की धमकी को गम्भीरता से लेने की माँग की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री कटियार की सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल बढ़ाया जाय। श्री शाही ने इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच की माँग की जिससे धमकी देने वाले का चेहरा बेनकाब हो, उसको दण्ड दिया जा सके।
श्री शाही ने प्रदेश व केन्द्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि श्री कटियार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो वे इसकी सीधे जिम्मेदार होंगी और उसके गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार को कल रात 12ः26 बजे जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने अपना नाम अहमद बताया और कहा कि वह दुबई से बोल रहा है। श्री कटियार ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in