Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के 21 शिक्षकों को नींबू पानी पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया

Posted on 29 November 2011 by admin

29-11-bसमाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज झूलेलाल वाटिका लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर गत 21 नवम्बर,2011 से आमरण अनशन पर बैठे माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा, उत्तर प्रदेश के 21 शिक्षकों को नींबू पानी पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। श्री चैधरी ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा और चुनाव घोषणा पत्र में भी इसे शामिल किए जाने पर विचार करेगें। शिक्षकों की मांग है कि प्रदेश में संचालित लगभग 15 हजार शासन द्वारा मान्यता प्राप्त वित्त्विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन/मानदेय दिया जाए तथा 2 दिसम्बर,2009 को मा0 उच्चतम न्यायालय के परिपालन में उच्चीकृत जूनियर हाई स्कूलोें की अनुदान सूची जारी की जाए।
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेशीय अध्यक्ष चैधरी रामवीर सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेष द्विवेदी, महासचिव श्री लाल बहादुर यादव तथा लखनऊ के प्रभारी श्री भट्ट ने शिक्षकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर चलाए गए आंदोलन का जिक्र करते हुए इस बात पर क्षोभ व्यक्त किया कि प्रदेश की सरकार ने उनकी पूरी तरह उपेक्षा की। सरकार की ने बेरूखी शिक्षकों को मजबूर किया  है कि वे आगामी विधान सभा चुनावों में बसपा को हराने और समाजवादी पार्टी को जिताने का काम करेंगें। शिक्षकों ने जनजागरण के लिए शिक्षक चेतना यात्रा निकाली थी इसका समापन 10 हजार शिक्षको की उपस्थिति में 23 नवम्बर,2011 को झूलेलाल वाटिका में हुआ था। 18 नवम्बर,2011 से उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक यहां क्रमिक अनशन पर बैठंे। 21 नवम्बर,2011 तक शासन द्वारा संज्ञान न लिए जाने पर शिक्षक आमरण अनशन पर बैठ गए। आमरण अनषनकारियों में पांच महिलाएं भी थी।
श्री राजेन्द्र चैधरी ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ बसपा सरकार जालिम और क्रूर है। यह फरियादियों पर सिर्फ डंडे चलाना जानती है। साढ़े चार वर्ष के इसके कार्यकाल में लोगों को फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजा गया है। समाज के हर वर्ग का उत्पीड़न किया गया है। शिक्षक, वकील, उर्दू मोअल्लिम, किसान, व्यापारी सभी इसके शिकार हुए है।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षा को बाजार बना दिया है। शिक्षकों का सम्मान करना उन्हें नही आता है। बसपा राज में तो दलित बच्चियों तक से बलात्कार के कई मामले हुए किन्तु मुख्यमंत्री कहीं आंसू पोछने नहीं गई। बसपा मंत्री और विधायक लूट, हत्या, अपहरण के मामलों में जेल में बंद है।
श्री चैधरी ने कहा कि शिक्षकों का दर्द समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव और महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव भलीभांति समझते है क्योंकि वे स्वयं शिक्षक रहे है। बसपा सरकार के चन्द दिन बाकी रह गए हैं। यह सरकार सुधरने वाली नहीं है। विधान सभा 2012 के चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही अन्याय करनेवालों से बदला अवश्य लिया जाएगा। उन्होने कहा श्री मुलायम सिंह यादव और श्री अखिलेश यादव की पूरी सहानुभूति माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के साथ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in