Categorized | लखनऊ.

भाजपा लाओ - प्रदेश बचाओ

Posted on 29 November 2011 by admin

img_4746भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेता व ‘‘भाजपा लाओ - प्रदेश बचाओ’’ अभियान की संयोजक उमा भारती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में दलित-पिछड़ा मुख्यमंत्री हो लेकिन मायावती जैसा लुटेरा नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे व मायावती में केवल एक समानता हो सकती है कि हम दोनों एक साथ जेल में हों लेकिन मैं जनता का हक दिलाने के लिए और वो जनता का धन लूटने के अपराध में जेल में होंगी। सुश्री भारती ने साफ किया कि पार्टी भ्रष्ट और अपराधी लोगों को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं देगी। सुश्री भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शांति व स्थायित्व तब आयेगा जब यहां राष्ट्रवादी सोंच की सरकार बनेगी। उमा भारती जी आज यहां पार्टी मुख्यालय में ‘‘भाजपा लाओ - प्रदेश बचाओ’’ अभियान के सम्बन्ध में पत्रकार वार्ता में बोल रहीं थी।
भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि बसपा का हाथी पत्थर का है वह न चलता है न आगे बढ़ता है। इसलिए बसपा के भी आगे बढ़ने की कोई गुन्जाइश नहीं है। मायावती पिछड़े-दलितों की शत्रु हैं। उनसे प्रदेश को बचाने की जरूरत है। न केवल सवर्ण समाज बल्कि प्रदेश के दलितों व पिछड़ों का भी बसपा सरकार से मोह भंग हो चुका है। बसपा सरकार और उसकी मुखिया मायावती ने दलितों की भावनाओं का शोषण किया है। बसपा के पांच साल की सरकार का कार्यकाल पूर्ण असफल व पूर्ण असंवेदनशील सरकार के रूप में दर्ज होगा। यह सरकार और इसकी मुखिया दलितों, पिछड़ों, गरीबों, महिलाओं और मजलूमों को कभी उपलब्ध नहीं रही। यह केवल पूंजीपतियों की सरकार है।
सुश्री उमा भारती ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के परिणाम देश की राजनैतिक दिशा को बदल देंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र की महंगाई व भ्रष्टाचार के साथ प्रदेश सरकार के अपराध व भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुये उन्होंने कहा कि जो उत्तर प्रदेश की जनता को भिखारी समझता है वह उत्तर प्रदेश में पांव रखने लायक नहीं है।
उत्तर प्रदेश की जनता संवेदनशील और समझदार है। अब वह चोर के बदले चोर और डकैत के बदले डकैत को सत्ता की चाभी नहीं सौंपेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in