Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश बचाओं भाजपा लाओ

Posted on 28 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी, के कार्यकर्ता अपने परिश्रम से अगले एक महीने ऐसी परिस्थित का निर्माण करेगें, कि प्रदेश की जनता यह कहने लगेगी, कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है,उक्त उदगार भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने भाजपा के अवध क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की प्रदेश मुख्यालय के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित बैठक में कहीं। श्री रामलाल ने कहा भाजपा 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक आयोजित ‘‘उत्तर प्रदेश बचाओं भाजपा लाओ’’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा में कम से 05 कार्यक्रमों एवं सभाओं का आयोजन करेंगी। जिसमें विधानसभा स्तर की प्रमुख समस्याओं को उठाया जायेगा। श्री रामलाल ने कहा, कि पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं की निगाहें प्रदेश के विधानसभा चुनाओं पर है। उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को अपने परिश्रम से सारे देश में भाजपा का सम्मान बढाना है। उन्होंने कहा, कि प्रदेश में किसी भी समय चुनाव सम्भावित और इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहना चाहिए, पूरे विचार परिवार के कार्यकर्ता इन चुनााओं में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए सहयोग करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, कि प्रदेश में परिस्थितियां भाजपा के अनुकूल है, उत्तर प्रदेश की जनता बसपा सरकार के भ्रष्टाचार से त्रस्त है। वह सपा सरकार के दौरान फैली अरजकता को देख चुकी है। कांग्रेेसी महंगाई ने जनता की थाली की रोटी भी छीन ली है। श्री शाही ने कहा, भाजपा खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश के विरोध में उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा एक दिसम्बर को आयोजित प्रदेश बंद का समर्थन करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवाहन किया, कि वह 01-15 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले ‘उत्तर प्रदेश बचाओं भाजपा लाओं’ और ‘घेरा डालों डेरा डालों’ कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अभी से लग जाये।
राष्ट्रीय महामंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि 01 दिसम्बर को पार्टी पूरे प्रदेश की 403 विधान सभाओं में कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम 05 कार्यक्रम किये जायेंगे। इसके साथ-साथ पर्चा वितरण का भी कार्यक्रम किया जायेंगा। जिसकी तीन विषय वस्तु होगी। जिसमें केन्द्र सरकार की असफलता प्रदेश में बसपा सरकार की असफलताएं एवं कम से कम 15 विषय भाजपा को सत्ता में क्यों लाया जाये, इससे सम्बंधित होंगी।
बैठक का समापन अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी जी ने किया। उन्होंने कहा, कि प्रदेश के दिये गये कार्यक्रमों को अवध क्षेत्र में सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय हो जाना चाहिए, और इसमें  आम लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए भी प्रयास करना चाहिए।
बैठक को प्रमुख रूप से सम्बोंधित करने वालों में विनोद पाण्डेय, विन्ध्यवासिनी कुमार, महेन्द्र सिंह, पूर्णिमा वर्मा, आशुतोष टंडन गोपाल, संतोष सिंह, अनुपम आलोक, राजेन्द्र जी, कुंवर जितेन्द्र सिंह, रामनरेश रावत आदि रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in