Categorized | लखनऊ.

संसदीय व्यवस्थाओं का भी मजाक बना दिया है

Posted on 27 November 2011 by admin

26-11-a“उत्तर प्रदेश में चल रही बसपा सरकार असंवैधानिक है। इसने विधायिका की अवमानना के साथ संसदीय व्यवस्थाओं का भी मजाक बना दिया है। 11 मिनट में विधान सभा की कार्यवाही का समापन और दो सेंकेड में प्रदेश की 20 करोड़ की जनता केा चार हिस्सों में बांट देने का प्रस्ताव पारित करा लेना लोकतंत्र की हत्या है। ऐसी भ्रष्ट, अत्याचारी सरकार को बैलेट के जरिए उखाड़ फेंकने का हमें संकल्प लेना हैं।“
उक्त उद्गार नेता विरोधी दल, उत्तर प्रदेश विधान सभा श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज अतरौलिया आजमगढ़ में किसान बालिका इन्टर कालेज, रानीपुर बूढ़नपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए। इसका आयोजन स्थानीय समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डा0 संग्राम सिंह यादव ने किया था। सम्मेलन को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, पूर्व विधानसभाध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, साॅसद श्री बालकुमार पटेल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सर्वश्री बलराम यादव (पूर्वमंत्री), देवेन्द्र प्रताप सिंह, राम सुन्दर दास निषाद(एमएलसी) दुर्गा प्रसाद यादव (विधायक) तथा आलमबदी और वसीम रिजवी (पूर्व विधायक) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
श्री शिवपाल सिंह यादव ने 10 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में घोटाले और भ्रष्टाचार की सरकार है। कोई विभाग नहीं बचा है जहां के बजट की लूट न हुई हो। ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में हुए घोटाले के तार मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुॅच रहे थे इसलिए दो सीएमओ और एक डिप्टी सीएमओ की हत्या हो गई। सीबीआई जांच हाई कोर्ट के  आदेश पर शुरू हुई तो उसमें भी यह सरकार सहयेाग नहीं कर रही है। दर्जनों मंत्रियों-विधायकों के खिलाफ लूट, हत्या, जमीन पर अवैध कब्जे और बलात्कार के आरोप है। कई मंत्री, विधायक जेल में है। चार मंत्री लोकायुक्त की संस्तुति पर बर्खास्त हुए है। किन्तु मुख्यमंत्री ने इनको भी संरक्षण दिया है जिससे इनके खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज हुए है। प्रदेश में अराजकता है। किसान बुरी हालत में हैं। खाद, बिजली, पानी सबका संकट है। गन्ना, गेहूॅ, धान की फसल की उचित कीमत नहीं मिल रही है। सरकार को जनहित की नहीं अपना कमीशन बटोरने की चिन्ता है।
उन्होने कहा समाजवादी पार्टी ही साढ़े चार सालों में बसपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें लगाकर उनका उत्पीड़न किया गया है। इस सरकार के खिलाफ व्यापक आक्रोश है। विधान सभा के 2012 में होनवाले चुनावों में इस सरकार को हटाना है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। यही संकल्प लेकर घर जाना है।
श्री यादव का आज लखनऊ से अकबरपुर वाया बाराबंकी, रामसनेहीघाट, फैजाबाद के रास्ते में भी जगह-जगह समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in