Categorized | लखनऊ.

किसानों का समर्थन मूल्य लागत से डेढ़ गुना किए जाने का अनुरोध

Posted on 24 November 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के लोकसभा सदस्य श्री धर्मेन्द्र यादव ने आज संसद में शून्यप्रहर में किसानों की दुर्दशा पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि पोषक तत्व आधारित राज सहायता की नीति का अंतर्राष्ट्रीय व्यापारी और उर्वरक निर्माता पूरी तरह से लाभ ले रहे हैं जिसके कारण आज किसान पूरी तरह से तबाह हो रहे हैं। उन्हें फसल की लागत भी नहीं मिल रही है। उन्होने सरकार से उर्वरकों के मूल्यों पर कन्ट्रोल करने और किसानों का समर्थन मूल्य लागत से डेढ़ गुना किए जाने का अनुरोध किया है।
श्री धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि किसानों के रेट बहुत बढ़ने से किसान परेशान है। पिछले वर्ष मार्च,2010 में डीएपी का रेट 9350 रू0 प्रति मीट्रिक टन से बढ़कर आज 18200 रू0 हो गया है। इसी तरह से एमएपी का रेट भी 18200 रू0 हो गया है। टीएसपी का रेट 7460 रू0 से बढ़कर 8057 रूपए प्रति मीट्रिक टन हो गया है। एमओपी खाद का रेट 4455 रूपए से बढ़कर 11300 रू0 हो गया है। लेकिन किसान का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ा है। डीजल मंहगा है। बिजली की किल्लत है। किसान की फसल की लागत दो से ढाई गुना हो गई है जबकि किसानों के समर्थन मूल्य में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। बल्कि जो समर्थन मूल्य है, वह भी नहीं मिल रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in