Categorized | लखनऊ.

प्रदेश बचाओ अभियान को सफल बनाने की तैयारियां शुरू

Posted on 24 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा लाओ, प्रदेश बचाओ अभियान को सफल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए 27 नवम्बर को अवध क्षेत्र की बैठक लखनऊ़ में होगी जिसमें प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री नरेन्द्र  सिंह तोमर तथा अवध क्षेत्र के प्रभारी महामंत्री विनोद पाण्डेय रहेंगे।
श्री पाठक ने बताया कि इसी प्रकार 28 नवम्बर को पश्चिम क्षेत्र की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र, प्रदेश के सह प्रभारी राधा मोहन ंिसह एवं प्रभारी महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री रहेंगे। गोरखपुर क्षेत्र में होने वाली बैठक में महामंत्री संगठन राकेश जैन एवं प्रभारी महामंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय रहंेगे वहीं काशी क्षेत्र की होने वाली बैठक में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी डा0 रमापति राम त्रिपाठी एवं प्रभारी महामंत्री नरेन्द्र सिंह मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 29 नवम्बर को कानपुर क्षेत्र की बैठक होगी जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, महामंत्री संगठन राकेश जैन व प्रभारी महामंत्री विन्ध्वासिनी कुमार रहेंगे जबकि बृज क्षेत्र की बैठक हो चुकी है। इन बैठकों में जिलाध्यक्ष, महामंत्री, जिला प्रभारी और 1 से 15 तक विभिन्न विधान सभाओं में प्रवास करने वाले पार्टी के नेता शामिल होंगें

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in