बसपा राज का मुख्य एजेन्डा भ्रष्टाचार है

Posted on 24 November 2011 by admin

23-11-aआज सांय समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सिंगापुर रिपब्लिक के दिल्ली स्थित हाई कमीशन से मिनिस्टर काउन्सलर/डिप्टी हाई कमिशनर श्री जानथन टा ने उ0प्र0 विधानसभा में नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दिल्ली स्थित सिंगापुर हाई कमीशन के प्रथम राजनैतिक सचिव श्री एड्रियन ली, समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी एवं प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव भी वार्तालाप में शामिल थे।
सिंगापुर के प्रतिनिधि मण्डल की उ0प्र0 की सामाजिक, राजनीतिक संरचना एवं 2012 में राज्य विधानसभा चुनाव की सम्भावनाओं को जानने के बारे में दिलचस्पी थी। वार्ताक्रम में श्री शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि उ0प्र0 कृषि आधारित राज्य है। 20 करोड़ की जनसंख्या वाले इस राज्य में लगभग 70 प्रतिशत जनता गाॅवों में रहती है। गाॅवों की अर्थव्यवस्था पर ही विकास निर्भर करता हैं। यह दुर्भाग्य है कि उ0प्र0 की वर्तमान बसपा सरकार को किसानों, गरीबों, मजदूरों के बारे में कोई चिन्ता नहीं है।
बसपा राज का मुख्य एजेन्डा भ्रष्टाचार है। राज्य का विकास अवरूद्ध है। बेकारी बढ़ी है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। बसपा सरकार की लोकतन्त्र में आस्था नहीं है। यह सरकार भारतीय संविधान को भी नहीं मानती। विधायिका में भी विश्वास नहीं है। विधानसभा में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं परम्पराओं की अनदेखी की जाती है। मनमाने अधिनायक तरीके से राज्य को बंटवारे का प्रस्ताव पेश कर संवैधानिक संकट उपस्थित कर दिया है। राज्य की जनता बंटवारा नहीं चाहती है। मुख्यमंत्री जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ जारी रखेगी तो जनता इसका मूॅह तोड़ जबाव देगी। समाजवादी पार्टी उ0प्र0 की जनता के साथ हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 के चुनाव में समाजवादी पाटी के 250 विधायक निर्वाचित होंगे और समाजवादी पार्टी की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनेगी। समाजवादी पाटी की सरकार किसानों के साथ न्याय करेगी। उद्योगों का विकास होगा। रोजगार उपलब्ध कराये जायेंगे। हालांकि बसपा सरकार राग-द्वेष से काम करती है। समाजवादी पाटी की सरकार में केाई भेद भाव नहीं होगा। कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी। सुचारू विद्युत आपूर्ति करने के लिए बिजली कारखाने लगेंगे। किसानों केा फसलों का लाभकारी मूल्य मिलेगा।
सिंगापुर के प्रतिनिधि मण्डल से नेता विरोधी दल ने कहा कि इस बार उ0प्र.0 की जनता भाजपा, बसपा और कांगे्रस के झॅासे में नहीं आयेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार में सुरक्षा की गारन्टी होगी। भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की स्थिति में सुधार होगा। समाजवादी पार्टी की आस्था भारतीय संविधान और लोकतन्त्र में पूरी तरह से है। समाजवादी पाटी की सरकार में कानून का राज  स्थापित होगा।
सिंगापुर हाईकमीशन के डिप्टी हाई कमिश्नर ने भेंट के लिए आभार व्यक्त किया और ुश्भकामनाएं पे्रषित की और यह वायदा भी किया कि विधानसभा चुनाव 2012 के बाद पुनः भेट करने आयंेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in