Categorized | लखनऊ.

पंजाब केसरी लखनऊ संस्करण का विमोचन

Posted on 22 November 2011 by admin

_mg_2247आज दिनांक 22 नवम्बर 2011 को पंजाब केसरी दिल्ली द्वारा उ0प्र0 से समाचार संकलन एवं समाचारों और व्यापक रूप से प्रसारित करने हेतु लखनऊ संस्करण का शुभारम्भ किए जाने के साथ ही, लखनऊ में ब्यूरो कार्यालय का उद्घाटन किया गया। लखनऊ संस्करण का विमोचन मा0 लोकायुक्त उ0प्र0, न्यायमूर्ति श्री एन0 के0 मेहरोत्रा द्वारा किया गया।
विदित है कि पंजाब केसरी समाचार पत्र के संस्थापक शहीद शिरोमणि लाला जगत नारायण जी एवं अमर शहीद रमेश चन्द्र जी द्वारा की गई थी। पंजाब में जब आतंकियों ने सामाजिक समरसता को तोड़ने का प्रयास किया तो उनकी लेखनी आतंकियों के खि़लाफ़ लिखने में भी पीछे नहीं रही। यह बात दीगर है कि 9 सितंबर 1981 को आतंकियों ने आतंकवाद के खिलाफ़ तीखी टिप्पणी करने वाले इस महान देशभक्त लाला जगत नारायण जी की निर्मम हत्या कर लेखनी को शांत करने का असफ़ल प्रयास किया।
लाला जी की हत्या होने के बाद उनके बेटे रमेश चन्द्र जी की लेखनी ने जहाॅं एक ओर लोगों के दिलों को छुआ वहीं आतंकी इसे बर्दाश्त न कर सके और उन्होंने इस महान पत्रकार की लेखनी को हमेशा के लिए शांत करने के लिए उस समय उनकी हत्या कर दी थी, जब वे हिन्दू-सिख सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे।
आज पंजाब केसरी समाचार पत्र का विमोचन करते हुए लोकायुक्त ने कहा कि पत्रकार को किसी से डरने की जरूरत नहीं है, उसे अपना कार्य पूरी निर्भीकता से करना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in