Categorized | लखनऊ.

श्री मुलायम सिंह यादव का 73वां जन्म दिवस

Posted on 22 November 2011 by admin

22-11-cसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव का 73वां जन्म दिवस आज दिल्ली, लखनऊ सहित विभिन्न जनपदों में समारोहपूर्वक मनाया गया। तड़के सुबह से नेताजी के नई दिल्ली स्थित आवास 16 अशोका रोड और कापरनिक्स लेन पर पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पर  बधाई देने के लिए सैकड़ों लोगों की कतारें लग गई। इनमें नेता, अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता सभी थे। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी बड़ी संख्या में आकर उनकी सेहत के लिए दुआएं मांगी। सैकड़ों लोगों ने  उन्हें फोन पर  बधाईयां दी। दिल्ली में इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव (साॅसद) भी मौजूद थे।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नेताजी (श्री मुलायम सिंह यादव) का जन्म दिवस पार्टी मुख्यालय में “संकल्प दिवस“ के रूप में उत्साहपूर्ण वातावरण में बैंडबाजों की धुन के साथ मनाया गया। हजारों लोगों ने अपने प्रिय नेता को दीर्धायंु कामना के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सन् 2012 में विधान सभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और सन् 2014 केन्द्रीय सरकार में समाजवादी पार्टी की सशक्त दावेदारी के लिए एकजुट प्रयास का संकल्प लिया गया। समारोह में भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं एवं युवाओं की मौजूदगी रही। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री अम्बिका चैधरी ने भोजपुरी गीता गाकर समा बांध दिया। पीलीभीत के एडवोकेट श्री दिनेश यादव ने बांसुरी वादन किया और अच्छेलाल सोनी, काशीनाथ यादव तथा संगीता यादव ने गीत संगीत से अपने प्रिय नेता को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। मनवा बेपरवाह की कविता भी भेंट की गई।
श्री मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर पार्टी मुख्यालय में नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव ने श्री बुक्कल नबाव द्वारा लाए गए केक को काटा। इस मौके पर सर्वश्री अहमद हसन, रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया, डा0 वकार अहमद शाह, भगवती सिंह, बलराम यादव, माता प्रसाद पाण्डेय, एस0एम0एस0 काजमी, राज किशोर मिश्र, राजेन्द्र चैधरी, डा0 निशीथ राय, डा0 अशेाक वाजपेयी, बिशम्भर प्रसाद निषाद,  एस0आर0एस0यादव, यशवन्त सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अवधेश मिश्र के साथ पदाधिकारियों ने भी अभिनन्दन पत्र देकर जन्म दिन पर बधाईयां दी। खटिक महासभा के श्री टीकम सिंह, सूर्यवंशी ने भी शुभकामनाएं दी। महाराष्ट्र,तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से आए पार्टी नेताओं ने भी लखनऊ आकर जन्मदिन उत्सव में शिरकत की। महाराष्ट्र के पूर्व विधायक श्री घनश्याम दुबे, तमिलनाडु के समाजवादी पार्टी नेता श्री बी0आर0 दामोदरन ने जन्मदिन की  बधाईयां दी।  श्री शिवपाल सिंह यादव, नेता विरोधी दल की प्रेसवार्ता में पत्रकारों ने भी जन्मदिन की बधाई दी। बिजनौर में श्री मूलचन्द्र चैहान के नेतृत्व में स्थानीय अस्पताल में 73 लोगों ने रक्तदान किया। श्री आनन्द भदौरिया के नेतृत्व में लखनऊ में लोहिया वाहिनी की तरफ से लोहिया अस्पताल गोमतीनगर में मरीजों को फल वितरित किया गया। श्री मुदस्सिर, राजेन्द्र मिश्रा और ओमप्रकाश साहू ने रानी लक्ष्मीबाई राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल बांटे। डालीगंज में श्री मुकेश शुक्ला पार्षद ने फल वितरित किए। राजभवन कालोनी स्थित प्रकोष्ठ कार्यालय में महिला सभा की ओर से श्री मुलायम सिंह यादव की दीर्धायु के लिये हवन किया गया। सेन्ट्रल  बार एसो0 लखनऊ में अधिवक्ताओं ने श्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उनकी दीर्धायु की कामना की। श्री जगन्नाथ प्रसाद यादव,  अमलेश अस्थाना ने शुभकामनाएं दी। विधायकों ने भी बड़ी संख्या में जन्मदिन समारोह में हिस्सा लिया।
आज नेताजी को 73वें जन्मदिन पर बधाई देनेवालों में प्रमुख थे सर्वश्री डा0 पी0के0 राय, राम आसरे विश्वकर्मा, राम सुन्दर दास निषाद, डा0 सरेाजनी अग्रवाल, उदयराज यादव, ब्रहमाशंकर त्रिपाठी, राज किशोर सिंह, कामेश्वर उपाध्याय, फसीह मुराद लारी गजाला, मधुबाला पासी, महबूब अली, शादाब फातिमा, ख्वाजा हलीम, दशरथ चैहान, दीपक यादव, जावेद अंसारी, आलोक शाक्य, नरेन्द्र सिंह यादव, हाजी समद अंसारी, सुरेन्द्र पटेल, सुधीर रावत, सोबरन सिंह यादव, काशीनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद यादव,जमीर उल्ला, विशम्भर सिंह यादव, कुलदीप सिंह सेंगर, शारदा प्रताप शुक्ला, नफीस अहमद, आनन्द भदौरिया, सुनील यादव, गोमती यादव, अशोक यादव, मुजीबुर्रहमान बबलू, राजेन्द्र सिंह गप्पू, राजपाल कश्यप, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, मो0 एबाद, अरविन्द कुमार सिंह, हीरा ठाकुर, विजय सिंह यादव, आर0पी0 सिंह, धर्मानन्द तिवारी, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, जगदीप सिंह, चन्द्रा रावत, मुन्नीपाल, रविदास मेहरोत्रा, अर्चना राठौर, राधेलाल यादव, देवीबक्श सिंह, मो0 हनीफ, डा0 अल्पना बाजपेयी, शम्मी बोहरा, लीलावती कुशवाहा, चन्द्रशेखर त्रिवेदी, आशालता सिंह, आसमा सिद्दीकी, सहजराम यादव, ताराचन्द्र यादव, आई0पी0 सिंह,एड0 श्रीमती जानकी पाल, कुॅवर सुरेन्द्र सिंह गोल्डी, सुभाष यादव, आर0एस0 भारती, रूपलाल, हरिशंकर यादव, मुक्तिनाथ यादव, प्रदीप कुमार यादव, आशू अग्रवाल, राजा चतुर्वेदी, मालती सिंह, राम सागर यादव, रमाशंकर यादव, नानकदीन भुर्जी, मो0 शाहिद, नईमा बानो, अवनीश सिंह, सागर धानुक, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, कैलाशनाथ साहू, सुरेश चैहान, प्रो0 राजेश्वर यादव, हाजी युसूफ मुराद, जय सिंह जयंत, धनंजय शर्मा, मदन गोपाल, शकील अहमद, शर्मा पूरन, अशोक देव, प्रो0 अरूण यादव, पी0डी0 तिवारी, बख्तावर सिंह, आर0के सिंह, लाखन सिंह यादव, रेहान नईम, हाजी इस्लामुददीन, दीपक रंजन, अखिलेश पटेल, नीलम रोमिला सिंह, देवेन्द्र सिंह, मुकेश शुक्ला, चंद्रिका पाल, भृगनाथ सिंह, वीर बहादुर सिंह, रामपाल यादव, रामशंकर चैहान, सुशील शुक्ला, अमित सक्सेना, एस0सी0 अग्निहोत्री, मेजर आर0के0 दुबे, शाहिन फातिमा, सूर्य कुमार सिंह, दीपक मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, गोपाल दास गुप्ता, बाबूलाल इलाहाबादी प्रदीप शर्मा आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in