Categorized | लखनऊ.

समाजवादी विचारों को जाने

Posted on 21 November 2011 by admin

21-11-cसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां नौजवानों को प्रेरणा दी कि वे समाजवादी विचारों को जानेें और ज्यादा से ज्यादा पढ़ने की आदत डालें। स्वाध्याय से बौद्धिक ऊर्जा मिलती है। इससे राजनीतिक सोच विकसित होती। राजनीति में इतिहास, भूगोल, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि इस सबका ज्ञान होना आवश्यक है। हमें अपने देश की सभ्यता, संस्कृति, अर्थव्यवस्था, आदि की जानकारी रखनी चाहिए। राजनीति के मूल्यों और आदर्शो के प्रति हमें निष्ठा रखनी चाहिए। राजनीति कमाई का धंधा नहीं, जनसेवा का माध्यम है।
उन्होने कहा कि वे आज भी पढ़ते हैं। चैधरी चरण सिंह और श्री कर्पूरी ठाकुर के संस्मरण सुनाते हुए उन्होने कहा कि चैधरी साहब 77 वर्ष की उम्र में भी खूब पढ़ते थे। आचार्य नरेन्द्र देव और मौलाना आजाद केा जानकाारियों की इंसाडक्लो पीडिया कहा जाता था। डा0 लोहिया को विविध विषयों का गहरा ज्ञान था। कर्पूरी ठाकुर यात्रा में किताबें साथ रखते थे।
श्री यादव ने कहा कि डा0 लोहिया समाजवादी आंदोलन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के पक्षधर थे। वस्तुतः युवा ही व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ सकते है। युवाओं में संघर्ष का माद्दा होता है। डा0 लोहिया रचना और संघर्ष को साथ-साथ महत्व देते थे।
श्री यादव समाजवादी जनजागरण यात्रा पर निकले गौतमबुद्धनगर से लखनऊ तक 500 किलोमीटर साइकिल यात्रियों के दल को सम्बोधित कर रहे थे। युवा नेता श्री कृशांत भाटी के नेतृत्व में लखनऊ आए दर्जनों साइकिल यात्री युवाओं से उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी युवाओं और गरीबों-किसानों की पार्टी है। साइकिल भी गरीबों की सवारी है जो समाजवादी पार्टी की चुनाव निशानी है। उन्होने नौजवानों को आशीर्वाद दिया और संघर्ष कर आगे बढ़ने का मंत्र दिया। इस अवसर पर साइकिल यात्रियों ने श्री मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की मुबारकवाद भी दी।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, एस0आर0एस0यादव, नफीस अहमद, आनन्द भदौरिया, सुनील यादव, विवेक यादव आदि भी मौजूद थे।
साइकिल यात्रियों के लखनऊ सीमा में आने पर बख्शी का तालाब में  श्री गोमती यादव पूर्व विधायक के साथ श्री सुभाष यादव ने स्वागत किया। शिया कालेज के पास श्री यामीन खान ने उनकी अगुवानी की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in