Categorized | लखनऊ.

राज्य सरकार के विरूद्ध विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लायेगी

Posted on 20 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार के विरूद्ध विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लायेगी। यह फैसला आज भाजपा विधानमण्डल दल की बैठक में लिया गया। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने बताया कि पार्टी विधानमण्डल के दोनो सदनो में जनहित के प्रश्न लेकर सरकार को जवाबदेह बनायेगी, लेकिन उसकी प्राथमिकता अविश्वास प्रस्ताव पर जोर देने की है। सरकार ने सदन में विधायकों का विश्वास खो दिया है। उसके अपने विधायक भी विद्रोह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मायावती की सरकार अल्पमत में है। पार्टी ने दोनो सदनों में सरकारी लूट, भ्रष्टाचार, किसान उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था, स्थानीय निकाय के चुनाव को टालने आदि मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।
श्री दीक्षित ने कहा कि हालांकि सरकार की नीयत सदन चलाने की नहीं है। सरकारी प्रस्ताव में सदन का कार्यक्रम मात्र दो दिन का ही घोषित किया गया है। यह एक आश्चर्यजनक स्थिति है। दो दिन के सदन में सरकारी औपचारिक कामकाज को ही पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। प्रस्तावित सरकारी कार्यक्रम में राज्य विभाजन का विषय सूचीबद्ध नहीं है। भाजपा विधानमण्डल दल के नेता ओम प्रकाश सिंह ने यह विषय सर्वदलीय बैठक में उठाया था कि सरकारी नीयत साफ नहीं है। वह इस मुद्दे सहित जनहित के मुद्दे पर बहस नहीं चाहती। सरकार का अब तक का रवैया सदन के घोषित कार्यक्रम के पहली ही सदन स्थगन का रहा है। आशंका है कि सरकार इस बार भी सदन को पहले ही स्थगित कर देगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने एक वरिष्ठ मंत्री, कैबिनेट सचिव, प्रमुख सचिव गृह पर हत्या कराने के गंभीर आरोप लगाये हैं। यह प्रकरण बसपा सरकार के भ्रष्टाचारी चेहरे को बेनकाब करता है। पार्टी ने पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य बाबू सिंह कुशवाहा के मामले में मुख्यमंत्री के स्पष्टीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा कि बसपा के शासन में मनरेगा, सर्वशिक्षा अभियान, एन0आर0एच0एम0 आदि घोटालांे में भारी लूट की गई है।
विधानमण्डल दल की बैठक में नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह, नेता विधान परिषद उपनेता हुकुम सिंह, डाॅ0 नैपाल सिंह, विनोद पाण्डेय, प्रेमलता कटियार, सतीश महाना, सुरेश श्रीवास्तव, श्यामदेव राय चैधरी, अशोक धवन, सतीश महाना, सुरेश तिवारी, राघव लखनपाल, उदयभान करवरिया, कृष्णा राज सहित विधानमण्डल के अधिकांश सदस्य उपस्थित थे। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने भ्रष्ट शासन से जनता का ध्यान हटाने के लिए उ0प्र0 को चार भागों में बांटने चुनावी शिगूफा छोड़ रही हैं। जनता मुख्यमंत्री के बहकावे मंे नहीं आने वाली है। जनस्वाभिमान यात्रा से मिली सफलता से सिद्ध हो गया है कि प्रदेश के भ्रष्टाचारी शासन को उखाड़ने के लिए जनता भाजपा के साथ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in