Categorized | लखनऊ.

‘गुसी पीस प्राइज’ से सम्मानित होने डा. जगदीश गाँधी फिलीपीन्स रवाना

Posted on 20 November 2011 by admin

philippines-journey_jgविश्व शान्ति के प्रबल समर्थक व सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एशियन नोबेल प्राइज कहे जाने वाले फिलीपीन्स के अत्यन्त प्रतिष्ठित सम्मान ‘‘गुसी पीस प्राइज’’ प्राप्त करने हेतु आज फिलीपीन्स की राजधानी मनीला रवाना हुए, जहाँ आगामी 24 नवम्बर को फिलीपीन्स के राष्ट्रपति महामहिम श्री बेनीगनो एस. एक्युनो-तृतीय प्रख्यात भारतीय हस्तियों डा. जगदीश गाँधी एवं पश्चिम बंगाल के महामहिम राज्यपाल श्री एम.के. नारायणन को ‘‘गुसी पीस प्राइज’’ प्रदान कर सम्मानित करेंगे। यह जानकारी
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि फिलीपीन्स रवाना से पूर्व अमौसी एअरपोर्ट पर बड़ी संख्या में उपस्थित सी.एम.एस. शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर डा. गाँधी को विदाई दी एवं कामना की कि विश्व के दो अरब से अधिक बच्चों के सुरक्षित भविष्य हेतु उनके अतुलनीय प्रयास फलीभूत हों। डा. गाँधी के साथ श्री राज शेखर चन्दोला एवं श्री शिशिर श्रीवास्तव, हेड, सी.एम.एस. पर्सनालिटी डेवलपमेंट एवं कैरियर काउंिन्सलिंग (पी.डी.सी.सी.) भी फिलीपीन्स के लिए रवाना हुए हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि फिलीपीन्स सरकार द्वारा 24 नवम्बर को ‘‘गुसी डे आॅफ इण्टरनेशनल फ्रेण्डशिप’’ के रूप में मनाया जा रहा है एवं इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। सम्मान समारोह के एक दिन पूर्व 23 नवम्बर को डा. जगदीश गाँधी रिजल मेमोरियल जाकर फिलीपीन्स के उन योद्धाओं के प्रति अपना सम्मान प्रगट करेंगे जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की इम्पीरियल आर्मी के विरूद्ध युद्ध लड़ा था। इसके पश्चात डा. गाँधी फिलीपीन्स के महामहिम राष्ट्रपति के साथ लंच में शामिल होने के लिए मनीला स्थित राष्ट्रपति भवन जायेंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि ‘एशियन नोबेल प्राइज’ के रूप में प्रतिष्ठित ‘‘गुसी पीस प्राइज’’ से दो महान भारतीय हस्तियों को सम्मानित किया जाना देश के लिए गर्व की बात है। डा. गाँधी का सम्पूर्ण जीवन बच्चों के लिए समर्पित है तथापि पिछले 52 वर्षों में अपने अतुलनीय प्रयासों से आपने विश्व स्तर पर ‘विश्व के दो अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य’ की आवाज बुलन्द की है एवं विश्व एकता व विश्व शांति की दिशा में पूरे विश्व में जागरूकता जगाई है एवं ‘‘गुसी पीस प्राइज’’ के माध्यम से डा. जगदीश गाँधी द्वारा बच्चों के अधिकारों व विश्व एकता व शांति हेतु पिछले 52 वर्षों से किये जा रहे अथक प्रयासों को विश्व स्तर पर एक और सम्मान से नवाजा जा रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री एम.के. नारायणन एक अवकाश प्राप्त आई.पी.एस. पुलिस अधिकारी हंै तथा वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी रह चुके हैं। केन्द्र तथा राज्य सरकारों को सुरक्षा मामलों में उचित परामर्श देने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। श्री नारायणन अपने संवैधानिक दायित्वों को सफलतापूर्वक निभाने के लिए जाने जाते हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि ‘‘गुसी पीस प्राइज’’ किसी ऐसे व्यक्ति या समूह को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपनी सेवाओं, शान्ति तथा मानवाधिकारों के प्रयासों द्वारा समाज में अपने को सर्वोच्च उदाहरण के रूप में प्रमाणित किया है। इस वर्ष इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु गुसी पीस प्राइज फाउण्डेशन की 13 सदस्यीय कमेटी को सारे विश्व से 1300 से अधिक प्रस्ताव प्राप्त हुए थे जिनमें से इस अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चयनित विश्व की कुल 15 हस्तियों में दो भारतीय डा. जगदीश गाँधी एवं श्री एम.के. नारायणन शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in